बिजनेस

सोने का भाव आज का 16 सितंबर 2025: सोना-चांदी ने फिर बनाया नया रिकॉर्ड, जानें 24K, 22K, 18K, 14K सोने के दाम

Gold and Silver Price Today in India (सोना का भाव आज का, Sone Ka Bhav Aaj Ka) 16 September 2025: सोने-चांदी की कीमतों में लगातार बढ़ोतरी जारी है। इनकी कीमतों में बदलाव पर राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय परिस्थितियों का भी असर पड़ता है। आइए जानते हैं दिल्ली, मुंबई समेत आपके शहर में आज 24 कैरेट, 22 कैरेट, 18 कैरेट और 14 कैरेट सोने के दाम क्या हैं, साथ ही चांदी के ताजा रेट भी देखें।

Image

जानिए सोना-चांदी का ताजा भाव (तस्वीर-istock)

Photo : iStock

Gold And Silver Price Today In India (सोना का भाव आज का) 16 September 2025: कुछ दिनों को छोड़ दिया जाए तो सोने-चांदी की कीमतों में लगातार बढ़ोतरी जारी हैं। इंडिया बुलियन एंड ज्वैलर्स एसोसिएशन (IBJA) की वेबसाइट के मुताबिक मंगलवार को बाजार बंद होने तक 24 कैरेट के सोने की कीमत बढ़कर 110869 रुपये प्रति 10 ग्राम हो गई, जबकि चांदी की कीमत बढ़कर 129300 रुपये प्रति किलो हो गई। अखिल भारतीय सर्राफा संघ के अनुसार मंगलवार को राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली के सर्राफा बाजार में सोने की कीमत 1,800 रुपये उछलकर 1,15,100 रुपये प्रति 10 ग्राम के नए उच्चतम स्तर पर पहुंच गई। चांदी 570 रुपये चढ़कर 1,32,870 रुपये प्रति किलोग्राम (सभी टैक्स समेत) के सर्वकालिक उच्च स्तर पर पहुंच गई। उधर घरेलू वायदा बाजार में सोने की कीमत 119 रुपये बढ़कर 1,10,298 रुपये प्रति 10 ग्राम के रिकॉर्ड स्तर के पास पहुंच गई। चांदी की कीमत 291 रुपये बढ़कर 1,29,720 रुपये प्रति किलोग्राम के सर्वकालिक उच्चस्तर पर पहुंच गई। आगे IBJA के मुताबिक जानिए 24 कैरेट, 23 कैरेट, 22 कैरेट, 18 कैरेट और 14 कैरेट सोने के ताजा दाम क्या हैं।

आज का सोने-चांदी का भाव इस प्रकार है :- (Gold, Silver Rate Today in Hindi)

शुद्धता सुबह का रेटदोपहर का रेटशाम का रेट
सोना 24 कैरेट 109511 रुपये प्रति 10 ग्राम110540 रुपये प्रति 10 ग्राम110869 रुपये प्रति 10 ग्राम
सोना 23 कैरेट 109072 रुपये प्रति 10 ग्राम110097 रुपये प्रति 10 ग्राम110425 रुपये प्रति 10 ग्राम
सोना 22 कैरेट 100312 रुपये प्रति 10 ग्राम101255 रुपये प्रति 10 ग्राम101556 रुपये प्रति 10 ग्राम
सोना 18 कैरेट 82133 रुपये प्रति 10 ग्राम82905 रुपये प्रति 10 ग्राम83152 रुपये प्रति 10 ग्राम
सोना 14 कैरेट64064 रुपये प्रति 10 ग्राम64666 रुपये प्रति 10 ग्राम64858 रुपये प्रति 10 ग्राम
चांदी 999 127791 रुपये प्रति किलोग्राम128989 रुपये प्रति किलोग्राम129300 रुपये प्रति किलोग्राम

पिछले दिन क्या रहे सोना-चांदी के भाव

अखिल भारतीय सर्राफा संघ के अनुसार, मजबूत वैश्विक रुझानों के बीच सोमवार को राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली के सर्राफा बाजार में चांदी की कीमत 300 रुपये बढ़कर 1,32,300 रुपये प्रति किलोग्राम के सर्वकालिक उच्च स्तर पर पहुंच गई, जबकि सोना अपने रिकॉर्ड उच्च स्तर से 500 रुपये घट गया। 99.9 प्रतिशत शुद्धता वाला मानक सोना सोमवार को 500 रुपये गिरकर 1,13,300 रुपये प्रति 10 ग्राम (सभी टैक्स सहित) रह गया, जिससे इसकी 4 दिनों की बढ़त का सिलसिला टूट गया। शुक्रवार को यह 700 रुपये बढ़कर 1,13,800 रुपये प्रति 10 ग्राम के रिकॉर्ड स्तर पर पहुंच गया था। इसके साथ ही 99.5 प्रतिशत शुद्धता वाला सोना 500 रुपये की गिरावट के साथ 1,12,800 रुपये प्रति 10 ग्राम (सभी करों सहित) रह गया। पिछले बाजार सत्र में यह 1,13,300 रुपये प्रति 10 ग्राम पर बंद हुआ था। दूसरी ओर, चांदी 300 रुपये बढ़कर 1,32,300 रुपये प्रति किलोग्राम (सभी टैक्स सहित) के रिकॉर्ड स्तर पर पहुंच गई। शुक्रवार को यह 1,32,000 रुपये प्रति किलोग्राम पर बंद हुई थी। चालू कैलेंडर वर्ष में चांदी की कीमतें 31 दिसंबर, 2024 के 89,700 रुपये प्रति किलोग्राम से 42,600 रुपये प्रति किलोग्राम या 47.5 प्रतिशत बढ़ गई हैं। वैश्विक बाजारों में हाजिर सोना मामूली बढ़त के साथ 3,645.12 डॉलर प्रति औंस पर कारोबार कर रहा था, जबकि चांदी 42.20 डॉलर प्रति औंस पर बोली गई।

क्या कहते हैं एक्सपर्ट्स

न्यूज एजेंसी भाषा के मुताबिक सर्राफा व्यापारियों ने कहा कि चांदी की निरंतर वृद्धि निवेशकों की बढ़ती रुचि और इसकी औद्योगिक मांग के प्रति आशावाद को दर्शाती है, साथ ही कमजोर अमेरिकी श्रम बाजार ने आसान मौद्रिक नीति पर दांव लगाने को बढ़ावा दिया है। एचडीएफसी सिक्योरिटीज के वरिष्ठ विश्लेषक (कमोडिटीज) सौमिल गांधी ने कहा कि सोमवार को सोने में गिरावट दर्ज की गई। व्यापारी सतर्क रहे और बहुप्रतीक्षित फेडरल रिजर्व की नीति बैठक से पहले नई खरीदारी से परहेज किया। फेडरल रिजर्व की दो दिवसीय बैठक 16 सितंबर से शुरू होकर 17 सितंबर को समाप्त होगी, जिसमें नीतिगत निर्णय लिए जाएंगे।

मोतीलाल ओसवाल फाइनेंशियल सर्विसेज के विश्लेषक मानव मोदी ने कहा, ‘‘पश्चिम एशिया में तनाव और पूर्वी यूरोप में नाटो की नई भागीदारी सोने के लिए जोखिम प्रीमियम प्रदान करती रही है। मोदी ने आगे कहा कि बैंक ऑफ इंग्लैंड और बैंक ऑफ जापान की नीतिगत बैठकों में इस सप्ताह आने वाले अमेरिकी खुदरा बिक्री और औद्योगिक उत्पादन के आंकड़ों पर नजर रहेगी। इन रुझानों से निकट भविष्य में सर्राफा कीमतें प्रभावित होंगी।

सोना-चांदी का वायदा भाव

अमेरिकी फेडरल रिजर्व के ब्याज दर पर फैसले से पहले बाजार प्रतिभागियों के सतर्क रहने से सोमवार को घरेलू वायदा बाजार में सोने की कीमत 148 रुपये गिरकर 1,09,222 रुपये प्रति 10 ग्राम रह गई। मल्टी कमोडिटी एक्सचेंज (एमसीएक्स) पर अक्टूबर वायदा 148 रुपये या 0.14 प्रतिशत गिरकर 1,09,222 रुपये प्रति 10 ग्राम रह गया। इसमें 15,852 लॉट के लिए कारोबार हुआ।दिसंबर अनुबंध भी 111 रुपये या 0.10 प्रतिशत की गिरावट के साथ 1,10,323 रुपये प्रति 10 ग्राम पर था। इसमें 5,656 लॉट के लिए कारोबार हुआ।

रिलायंस सिक्योरिटीज के वरिष्ठ शोध विश्लेषक जिगर त्रिवेदी ने कहा कि सोना 1,09,000 रुपये प्रति 10 ग्राम के आसपास है, क्योंकि निवेशक इस सप्ताह के अंत में होने वाली अमेरिकी फेडरल रिजर्व (फेड) की महत्वपूर्ण नीतिगत निर्णय बैठक का इंतज़ार कर रहे थे। उन्होंने कहा कि श्रम बाजार में कमजोरी के संकेतों के बीच, कारोबारियों को उम्मीद है कि फेड की आगामी बैठक में ब्याज दर में 0.25 प्रतिशत की कटौती हो सकती है।

दूसरी ओर चांदी में तेजी रही। दिसंबर अनुबंध 121 रुपये या 0.09 प्रतिशत बढ़कर 1,28,959 रुपये प्रति किलोग्राम हो गया। इसमें 18,528 लॉट के लिए कारोबार हुआ। वैश्विक बाजारों में, दिसंबर डिलीवरी के लिए कॉमेक्स सोना वायदा 0.10 प्रतिशत गिरकर 3,682.72 डॉलर प्रति औंस पर आ गया। दिसंबर डिलीवरी के लिए चांदी वायदा भी 0.00 प्रतिशत गिर गया।

Ramanuj Singh
रामानुज सिंहauthor

रामानुज सिंह पत्रकारिता में दो दशकों का व्यापक और समृद्ध अनुभव रखते हैं। उन्होंने टीवी और डिजिटल—दोनों ही प्लेटफॉर्म्स पर काम करते हुए बिजनेस, पर्सनल फाइनेंस, शेयर बाजार, इनकम टैक्स, बैंकिंग, बुलियन और कमोडिटी मार्केट जैसे विषयों पर गहरी विशेषज्ञता विकसित की है। जर्नलिज्म में एमए की डिग्री और वर्षों के अनुभव से विकसित विश्लेषणात्मक दृष्टिकोण के साथ, रामानुज जटिल वित्तीय विषयों को सरल, विश्वसनीय और प्रभावी तरीके से पाठकों तक पहुंचाने के लिए जाने जाते हैं। अब तक वे 22,000 से अधिक स्टोरीज लिख चुके हैं।

और पढ़ें
End of Article