बिजनेस

सोने का भाव आज का 13 मार्च 2026: फिर लुढ़के रेट, जानें अपने शहर में 24k, 22k, 18k, 14k सोने के दाम

Gold Price Today in India (सोना का भाव आज का, Sone Ka Bhav Aaj Ka) 13 March 2026: ईरान-अमेरिका-इजराइल युद्ध के बीच सोने की कीमतों में लगातार उठा-पटक जारी है। इनकी कीमतों पर राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय परिस्थितियों का सीधा असर पड़ता है। सोने के गहने (Gold jewellery rates) खरीदने वाले आइए जानते हैं आपके शहरों में 24 कैरेट, 23 कैरेट, 22 कैरेट, 18 कैरेट और 14 कैरेट सोने की ताजा कीमत क्या हैं।

Image

सोना का ताजा भाव जानिए

Gold Price Today In India (सोना का भाव आज का) 13 March 2026 : पश्चिमी एशिया में चल रहे युद्ध के बीच सोने की कीमतों में बदलाव जारी है। मल्टी कमोडिटी एक्सचेंज (MCX) पर सोने का वायदा भाव आज शाम तक 0.42% गिरकर यानी 676 रुपये घटकर 1,59,595 रुपये प्रति 10 ग्राम हो गया। पिछले कारोबारी दिन 1,60,271 रुपये प्रति 10 ग्राम पर बंद हुआ था। गौर हो कि वायदा बाजार में सोना इस साल 29 जनवरी को 1,80,779 रुपये प्रति 10 ग्राम के ऑल टाइम हाई पर पहुंचा था। उधर गुडरिटर्न्स के मुताबिक 24 कैरेट का सोना का भाव घटकर 1,61,390 रुपये प्रति 10 ग्राम पर पहुंच गया। वहीं इंडियन बुलियन एंड ज्वैलर्स एसोसिएशन (IBJA) के मुताबिक 24 कैरेट वाला सोना शुक्रवार सुबह तक सोना 1,60,303 रुपये प्रति 10 ग्राम था। जो घटकर 1,58,555 रुपये प्रति 10 ग्राम हो गया। शाम को बाजार बंद होने तक गिरकर 1,58,399 रुपये प्रति 10 ग्राम हो गया। आगे IBJA के ताजा आंकड़ों के आधार पर अब 24, 23, 22, 18 और 14 कैरेट सोने का भाव जानिए। इसके साथ ही सोने के गहने खरीदने वाले अपने शहर के ताजा रेट (Gold jewellery rates) नीचे देख सकते हैं।

IBJA के मुताबिक आज का सोने का भाव इस प्रकार है :- (Gold Rate Today in Hindi)

कैरेट के हिसाब से शुद्धतासुबह के रेटदोपहर के रेटशाम के रेट
सोना 24 कैरेट 160303 रुपये प्रति 10 ग्राम158555 रुपये प्रति 10 ग्राम158399 रुपये प्रति 10 ग्राम
सोना 23 कैरेट 159662 रुपये प्रति 10 ग्राम157920 रुपये प्रति 10 ग्राम157765 रुपये प्रति 10 ग्राम
सोना 22 कैरेट 146838 रुपये प्रति 10 ग्राम145236 रुपये प्रति 10 ग्राम145093 रुपये प्रति 10 ग्राम
सोना 18 कैरेट 120227 रुपये प्रति 10 ग्राम118916 रुपये प्रति 10 ग्राम118799 रुपये प्रति 10 ग्राम
सोना 14 कैरेट 93777 रुपये प्रति 10 ग्राम92755 रुपये प्रति 10 ग्राम92663 रुपये प्रति 10 ग्राम

24 कैरेट, 22 कैरेट, 18 कैरेट सोना का भाव इस प्रकार है? (Aaj ka Gold Price Kya Hai) | City wise Gold Price (प्रति 10 ग्राम)

शहर24 कैरेट सोना (10 ग्राम)22 कैरेट सोना (10 ग्राम)18 कैरेट सोना (10 ग्राम)
दिल्ली₹161390₹147930₹121080
मुंबई₹161240₹147800₹120930
कोलकाता₹161240₹147800₹120930
चेन्नई₹162560₹149000₹125500
पटना₹161290₹147830₹120980
लखनऊ₹161390₹147930₹121080
मेरठ₹161390₹147930₹121080
कानपुर₹161390₹147930₹121080
अयोध्या₹161390₹147930₹121080
गुरुग्राम₹161390₹147930₹121080
चंडीगढ़₹161390₹147930₹121080
गाजियाबाद₹161390₹147930₹121080
नोएडा₹161390₹147930₹121080
जयपुर₹161390₹147930₹121080
लुधियाना₹161390₹147930₹121080
गुवाहाटी₹161240₹147800₹120930
इंदौर₹161290₹147830₹120980
अहमदाबाद₹161290₹147830₹120980
सूरत₹161290₹147830₹120980
वडोदरा₹161290₹147830₹120980
नागपुर₹161240₹147800₹120930
पुणे₹161240₹147800₹120930
नासिक₹161270₹147830₹120960
बैंगलोर₹161240₹147800₹120930
भुवनेश्वर₹161240₹147800₹120930
कटक₹161240₹147800₹120930
केरल₹161240₹147800₹120930
रायपुर₹161240₹147800₹120930
हैदराबाद₹161240₹147800₹120930

पिछले दिन क्या रहा सोना का भाव

अखिल भारतीय सर्राफा संघ के अनुसार दिल्ली में 99.9 प्रतिशत (24 कैरेट) शुद्धता वाले सोने की कीमत में 400 रुपये की गिरावट आई और यह 1,65,200 रुपये प्रति 10 ग्राम (सभी टैक्स मिलाकर) पर पहुंच गई। पिछले कारोबारी सत्र में सोना 1,65,600 रुपये प्रति 10 ग्राम पर बंद हुआ था। अंतरराष्ट्रीय बाजार में हाजिर सोना मामूली वृद्धि के साथ 5,178.45 डॉलर प्रति औंस पर पहुंच गया।

पिछले दिन सोना का वायदा भाव

वायदा कारोबार में गुरुवार को सोने की कीमत 38 रुपये की गिरावट के साथ 1,61,751 रुपये प्रति 10 ग्राम रह गयी। मल्टी कमोडिटी एक्सचेंज में अप्रैल माह में आपूर्ति वाले अनुबंध का भाव 38 रुपये यानी 0.02 प्रतिशत की गिरावट के साथ 1,61,751 रुपये प्रति 10 ग्राम रह गया। इसमें 1,067 लॉट का कारोबार हुआ। इस बीच, विदेशी कारोबार में सोने का वायदा भाव भी फिसल गया। कॉमेक्स में अप्रैल डिलीवरी वाला सोना 6.17 डॉलर यानी 0.12 प्रतिशत टूटकर 5,170.29 डॉलर प्रति औंस रह गया।

क्या कहते हैं एक्सपर्ट्स

विश्लेषकों ने कहा कि निवेशकों के भू-राजनीतिक घटनाक्रमों और अमेरिका से वृहद आर्थिक संकेतों पर नजर रखने के बीच सोना उल्टी दिशा में चले गए। न्यूज एजेंसी पीटीआई के मुताबिक मिराए एसेट शेयरखान के शोध विश्लेषकों प्रवीण सिंह ने कहा कि हाजिर सोना कच्चे तेल की कीमतों के उलट कारोबार कर रहा है। सोना 5,100-5,250 डॉलर प्रति औंस के छोटे दायरे में कारोबार कर रहा है।’ उन्होंने कहा कि ईरान ने चेतावनी दी है कि फारस की खाड़ी में तनाव बढ़ने पर दुनिया को कच्चे तेल के दाम 200 डॉलर प्रति बैरल तक बढ़ने के लिए तैयार रहना चाहिए।

न्यूज एजेंसी पीटीआई-भाषा के मुताबिक एचडीएफसी सिक्योरिटीज में वरिष्ठ विश्लेषक-जिंस सौमिल गांधी ने कहा कि निवेशकों का मानना है कि ताजा अमेरिकी उपभोक्ता मूल्य सूचकांक (सीपीआई) महंगाई रिपोर्ट अभी तक करीब दो सप्ताह पहले पश्चिम एशिया संघर्ष के बढ़ने के बाद ईंधन की कीमतों में हालिया उछाल को पूरी तरह से नहीं दिखाती है। गांधी ने कहा कि बढ़ती ऊर्जा कीमतों और मजबूत आर्थिक आंकड़ों के संयोजन ने अमेरिकी बॉन्ड प्रतिफल को बढ़ाया और डॉलर को समर्थन दिया, जिससे सोने के लिए मुश्किलें पैदा हुईं।

उन्होंने कहा कि लगातार कीमतों के दबाव से बड़े केन्द्रीय बैंक मौद्रिक ढील को लेकर सतर्क रह सकते हैं, जिससे कीमती धातुओं पर अल्पावधिक दबाव बढ़ सकता है। इंडसइंड सिक्योरिटीज के वरिष्ठ शोध विश्लेषक जिगर त्रिवेदी ने कहा कि कच्चेतेल की बढ़ती कीमतों के कारण मुद्रास्फीति का जोखिम बढ़ने और केंद्रीय बैंक की ब्याज दरों में कटौती की संभावना कम होने से सोना गिर गया।

देश और दुनिया की ताजा ख़बरें (Hindi News) पढ़ें हिंदी में और देखें छोटी बड़ी सभी न्यूज़ Times Now Navbharat Live TV पर। बिज़नेस (Business News) अपडेट और आज का सोने का भाव (Gold Rate Today), आज की चांदी का रेट (Silver Rate Today) की ताजा समाचार के लिए जुड़े रहे Times Now Navbharat से।

Ramanuj Singh
रामानुज सिंह author

रामानुज सिंह पत्रकारिता में दो दशकों का व्यापक और समृद्ध अनुभव रखते हैं। उन्होंने टीवी और डिजिटल—दोनों ही प्लेटफॉर्म्स पर काम करते हुए बिजनेस, पर्सनल ... और देखें

End of Article