सोने का भाव आज का 1 जनवरी 2026: गिरकर संभला सोना, जानें अपने शहर में 24k, 22k, 18k, 14k सोने के दाम

Gold Price Today in India (सोना का भाव आज का, Sone Ka Bhav Aaj Ka) 1 January 2026: सोने की कीमतों में लगातार बदलाव हो रहे हैं। कीमतों में ज्यादातर तेजी ही देखने को मिलती है। लेकिन कभी-कभी गिरावट भी होती है। इनकी कीमतों पर राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय परिस्थितियों का सीधा असर पड़ता है। आइए जानते हैं आपके शहरों में 24 कैरेट, 23 कैरेट, 22 कैरेट, 18 कैरेट और 14 कैरेट सोने की ताजा कीमत क्या हैं।

Gold Price Today In India (सोना का भाव आज का) 1 January 2026 : हाल के दिनों में सोने की कीमतों में तेजी देखने को मिली थी, हालांकि अब इस बढ़त पर कुछ हद तक ब्रेक लगा है। इंडियन बुलियन एंड ज्वैलर्स एसोसिएशन (IBJA) के अनुसार गुरुवार सुबह में 24 कैरेट सोने का भाव 1,33,195 रुपये प्रति 10 ग्राम था। जो दोपहर तक घटकर 1,33,151 रुपये प्रति 10 ग्राम हो गया। शाम में बाजार बंद होने तक बढ़कर 1,33,461 रुपये प्रति 10 ग्राम हो गया। वहीं गुडरिटर्न्स के मुताबिक आज सोना 1,35,210 रुपये प्रति 10 ग्राम पर दर्ज किया गया है। मल्टी कमोडिटी एक्सचेंज (MCX) पर सोने के वायदा भाव ने नए साल की शुरुआत मजबूती के साथ की और गुरुवार को 10 ग्राम के भाव बढ़ोतरी के साथ 1,35,566 रुपये पर पहुंच गया। बुधवार को यह 10 ग्राम के लिए 1,35,447 रुपये पर बंद हुआ था। अब IBJA के ताजा आंकड़ों के आधार पर हम 24 कैरेट, 23 कैरेट, 22 कैरेट, 18 कैरेट और 14 कैरेट सोने के नए भावों के साथ-साथ देश के विभिन्न शहरों में चल रही सोने की कीमतों पर नजर डालते हैं।

Gold price today, gold rate today, Gold rate India, 24 carat gold price

नया साल पर सोना का ताजा भाव जानिए (तस्वीर-istock)

आज का सोने का भाव इस प्रकार है :- (Gold Rate Today in Hindi)

सोने की शुद्धतासुबह के रेटदोपहर के रेटशाम के रेट
सोना 24 कैरेट 133195 रुपये प्रति 10 ग्राम133151 रुपये प्रति 10 ग्राम133461 रुपये प्रति 10 ग्राम
सोना 23 कैरेट 132662 रुपये प्रति 10 ग्राम132618 रुपये प्रति 10 ग्राम132927 रुपये प्रति 10 ग्राम
सोना 22 कैरेट 122007 रुपये प्रति 10 ग्राम121966 रुपये प्रति 10 ग्राम122250 रुपये प्रति 10 ग्राम
सोना 18 कैरेट 99896 रुपये प्रति 10 ग्राम99863 रुपये प्रति 10 ग्राम100096 रुपये प्रति 10 ग्राम
सोना 14 कैरेट 77919 रुपये प्रति 10 ग्राम77893 रुपये प्रति 10 ग्राम78075 रुपये प्रति 10 ग्राम

End of Feed