बिजनेस

Solar Energy: अब सोलर की भी होगी फाइनेंसिंग, SBI और सोलेक्स आये साथ

सोलेक्स एनर्जी और SBI साथ मिलकर जल्द ही देश में वाणिज्यिक, औद्योगिक और संस्थागत ग्राहकों के लिए सौर फाइनेंसिंग विकल्प प्रदान करने जा रहे हैं। इसके लिए दोनों संस्थाओं ने आपस में साझेदारी भी की है। साझेदारी के तहत SBI एक डिजिटल मंच उपलब्ध कराएगा, जो सौर परियोजनाओं के लिए परेशानी मुक्त ऋण आवेदन प्रक्रिया सुनिश्चित करेगा।

Image

अब सोलर की भी होगी फाइनेंसिंग, SBI और सोलेक्स आये साथ

Photo : iStock

Solar Energy: सोलेक्स एनर्जी ने वाणिज्यिक, औद्योगिक और संस्थागत ग्राहकों के लिए सौर फाइनेंसिंग विकल्प प्रदान करने को भारतीय स्टेट बैंक (SBI) के साथ साझेदारी की है। सोलेक्स एनर्जी ने शनिवार को बयान में कहा कि साझेदारी के तहत SBI भारत भर में अपनी सूर्य शक्ति सौर वित्त योजना के तहत सौर परियोजनाओं के लिए 10 करोड़ रुपये तक ऋण देगा।

सौर ऊर्जा होगी सुलभ और किफायती

सोलेक्स एनर्जी के चेयरमैन और प्रबंध निदेशक (सीएमडी) चेतन शाह ने कहा, “इस सहयोग का उद्देश्य सौर ऊर्जा को सुलभ, किफायती बनाना और भारत के नवीकरणीय ऊर्जा भविष्य के लिए प्रेरक शक्ति बनाना है। यह साझेदारी सौर ऊर्जा की वृद्धि को गति देगी और हमारे ग्राहकों को सौर समाधान अपनाने में सक्षम बनाएगी।”सोलेक्स एनर्जी ग्राहकों को साइट मूल्यांकन और डिजाइन से लेकर विनियामक अनुमोदन प्राप्त करने तक संपूर्ण सहायता प्रदान करेगी।

मिलेगा लोन भी

दूसरी ओर SBI एक डिजिटल मंच उपलब्ध कराएगा, जो सौर परियोजनाओं के लिए परेशानी मुक्त ऋण आवेदन प्रक्रिया सुनिश्चित करेगा। विभिन्न सार्वजनिक और निजी क्षेत्र के ऋणदाता वाणिज्यिक और आवासीय सौर परियोजनाओं के वित्त पोषण के लिए सौर कंपनियों के साथ जुड़ रहे हैं।

pawan mishra
Pawan Mishra author

पवन कुमार मिश्रा Timesnowhindi.com के साथ फरवरी 2024 से बतौर सीनियर कॉपी एडिटर के रूप में जुड़े हैं। जन्म दिल्ली में हुआ और शिक्षा भी यहीं से पूरी की है। कारों से खास प्रेम है और ऑटोमोबाइल जगत से संबंधित हर छोटी-बड़ी अपडेट पर अपनी नजर रखते हैं और लोगों को गाड़ियों से संबंधित आवश्यक जानकारी प्रदान करते हैं। इसके साथ ही लोगों की आम समस्याओं और समस्याओं के समाधान के बारे में यूटिलिटी सेक्शन में भी लिखते हैं। संगीत में काफी रूचि है और व्यस्त न होने पर गाने गुनगुनाते या सुनते हुए नजर आते हैं। घूमने का भी काफी शौक है और प्रकृति से काफी लगाव भी। रामजस कॉलेज से हिंदी साहित्य में स्नातक की डिग्री प्राप्त की है और इससे पहले बिजनेसवर्ल्ड हिंदी में बतौर सब-एडिटर भी काम कर चुके हैं। पिछले 3.5 सालों से मीडिया इंडस्ट्री में मौजूद हैं।

और पढ़ें
End of Article