बिजनेस

हर महीने कमा रहे 75,000! जानिए अमीर बनने और टेंशन-फ्री जीने का 'सीक्रेट फॉर्मूला'

क्या आपको भी लगता है कि हर महीने 75 हजार रुपये कमाना अमीर बनने के लिए बहुत कम है। अगर हां तो आपको इस इनकम में टेंशन फ्री रहने का सीक्रेट फॉर्मूला जानना चाहिए।

Image

Wealth Building Tips (Photo: iStock)

Wealth Building Tips: अगर हर महीने 75000 रुपये की कमाई हो जाती है तो आपके लिए अमीर बनने की राह इतनी भी मुश्किल नहीं होगी। जी हां, 75 हजार रुपये की मासिक आय हो तो सही वित्तीय योजना के जरिए न केवल बचत और निवेश किया जा सकता है बल्कि तनावमुक्त जीवन भी जी सकते हैं। अच्छी कमाई का फायदा असल में तभी होता है जब आप अपने कमाए हुए पैसे को सही तरीके से मैनेज करना जानते हों। आइए समझते हैं कि टेंशन फ्री रहने का सीक्रेट फॉर्मूला क्या है-

खर्चों का सही तरीके से बांटें

सबसे पहले आपको अपने खर्चों का सही तरीके से बांटना सीखना होगा। आय का एक हिस्सा जरूरी खर्चों जैसे किराया, खाना, बिजली बिल और यात्रा पर खर्च होना चाहिए, जबकि एक हिस्सा बचत और निवेश के लिए अलग रखना जरूरी है। इसके लिए आप 50-30-20 नियम भी अपना सकतें हैं। नियम के अनुसार, 50 प्रतिशत आय जरूरी खर्चों, 30 प्रतिशत व्यक्तिगत जरूरतों और 20 प्रतिशत बचत व निवेश में लगाने की सलाह दी जाती है।

इमरजेंसी फंड तैयार करें

75 हजार रुपये महीने कमा रहे हैं तो सबसे पहले इमरजेंसी फंड तैयार करें। यह फंड कम से कम 6 महीने के खर्च के बराबर होना चाहिए, ताकि नौकरी जाने या अचानक मेडिकल खर्च आने पर आर्थिक दबाव न बने। आपकी यह राशि बचत खाते या लिक्विड फंड में रखी जा सकती है।

SIP शुरू करें

निवेश के मामले में आपके लिए SIP (Systematic Investment Plan) एक अच्छा विकल्प साबित हो सकता है। नियमित SIP के जरिए लंबी अवधि में बड़ा फंड तैयार किया जा सकता है। युवा निवेशक Equity Mutual Funds में निवेश कर सकते हैं, क्योंकि लंबी अवधि में इनमें बेहतर रिटर्न की संभावना रहती है।

बीमा कवर पर ध्यान दें

इसके अलावा, आपके लिए स्वास्थ्य बीमा और टर्म इंश्योरेंस भी बेहद जरूरी है। एक्सपर्ट्स मानते हैं कि अच्छी आय होने के बावजूद अगर व्यक्ति के पास पर्याप्त बीमा कवर नहीं है, तो किसी मेडिकल इमरजेंसी या दुर्घटना की स्थिति में बड़ी वित्तीय परेशानी हो सकती है।

रिटायरमेंट प्लानिंग करें

हालांकि, यह भी ध्यान दें कि निवेश केवल रिटर्न कमाने के लिए नहीं, बल्कि भविष्य को सुरक्षित बनाने के लिए भी जरूरी है। आपको अपनी रिटायरमेंट प्लानिंग पर भी ध्यान देना होगा। छोटी उम्र में शुरू किया गया निवेश कंपाउंडिंग की मदद से भविष्य में बड़ा फंड तैयार कर सकता है।

कौन-सी गलतियां न करें

आय बढ़ने के साथ अनावश्यक खर्च बढ़ाना एक बड़ी गलती मानी जाती है। कई लोग ज्यादा कमाई शुरू होते ही महंगे गैजेट्स, लग्जरी लाइफस्टाइल और जरूरत से ज्यादा EMI में फंस जाते हैं। इससे बचत और निवेश प्रभावित होते हैं।

इसके अलावा, वित्तीय अनुशासन और नियमित निवेश ही लंबे समय में आर्थिक स्वतंत्रता दिला सकते हैं। सही बजट, नियंत्रित खर्च और योजनाबद्ध निवेश के जरिए 75 हजार रुपये मासिक आय वाला व्यक्ति भी मजबूत संपत्ति बना सकता है और भविष्य को आर्थिक रूप से सुरक्षित कर सकता है।

Shivani Kotnala
शिवानी कोटनाला author

शिवानी कोटनाला टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल में सीनियर कॉपी एडिटर के पद पर कार्यरत हैं। पत्रकारिता के करियर में 3 साल से ज्यादा के अनुभव के साथ शिवानी ने ... और देखें

End of Article