Small Finance Bank FD: ज्यादा ब्याज के चक्कर में कहीं डूब तो नहीं जाएगा पैसा? जानिए RBI का नियम

जब भी सुरक्षित जमा पर अधिक रिटर्न की बात आती है एफडी को एक आकर्षक विकल्प के रूप में देखा जाता है। वहीं, एफडी को लेकर ज्यादा ब्याज दर ग्राहकों को लुभाती है और वे स्मॉल फाइनेंस बैंक का रुख करते हैं।

Small Finance Bank FD Safety: अपनी बचत को सुरक्षित रखने और अच्छा रिटर्न पाने के लिए ज्यादातर लोग फिक्स्ड डिपॉजिट (FD) में निवेश करते हैं। पिछले कुछ वर्षों में स्मॉल फाइनेंस बैंक भी एफडी के लिए लोकप्रिय विकल्प बनकर उभरे हैं। ये बैंक बड़े सरकारी और प्राइवेट बैंकों के मुकाबले ज्यादा ब्याज ऑफर करते हैं। हालांकि, निवेशकों के मन में एक सवाल जरूर रहता है। सवाल यही कि क्या स्मॉल फाइनेंस बैंक में पैसा रखना सुरक्षित है? अगर बैंक डूब जाए तो जमा रकम का क्या होगा? आइए जानते हैं स्मॉल फाइनेंस बैंक में पैसा जमा करने को लेकर आरबीआई के क्या नियम हैं-

Small Finance Bank FD

स्मॉल फाइनेंस बैंक एफडी में कहीं डूब तो नहीं जाएगा पैसा (Photo: iStock)

क्या स्मॉल फाइनेंस बैंक सुरक्षित हैं?

स्मॉल फाइनेंस बैंक भारतीय रिजर्व बैंक (RBI) से लाइसेंस प्राप्त बैंक होते हैं। ये आरबीआई के नियामकीय नियमों के तहत काम करते हैं। इन बैंकों की जमा राशि पर DICGC का बीमा मिलता है। हालांकि, NBFC में जमा रकम को यह सुरक्षा नहीं मिलती।

End of Feed