बिजनेस

SBI लाइफ और LIC के ओनरशिप वाली NBFC Paisalo Digital ने 2700 करोड़ रुपये जुटाने का ऐलान किया

स्मॉल-कैप एनबीएफसी Paisalo Digital ने शुक्रवार, 2 मई को ऐलान किया कि वह ₹2,700 करोड़ तक की राशि जुटाने जा रही है। कंपनी यह फंड इक्विटी शेयर, विदेशी मुद्रा बॉन्ड (Foreign Currency Bonds), और अन्य सिक्योरिटीज के ज़रिए जुटाएगी। इसको लेकर कंपनी ने 2025-26 (FY26) का पहला असाधारण आम बैठक (EGM) भी आयोजित किया।

Image

2,700 करोड़ रुपये जुटाने का ऐलान किया।

स्मॉल-कैप एनबीएफसी Paisalo Digital ने शुक्रवार, 2 मई को ऐलान किया कि वह ₹2,700 करोड़ तक की राशि जुटाने जा रही है। कंपनी यह फंड इक्विटी शेयर, विदेशी मुद्रा बॉन्ड (Foreign Currency Bonds), और अन्य सिक्योरिटीज के ज़रिए जुटाएगी। इसको लेकर कंपनी ने 2025-26 (FY26) का पहला असाधारण आम बैठक (EGM) भी आयोजित किया।

रेगुलेटरी फाइलिंग में Paisalo Digital ने बताया कि यह फंडरेजिंग प्रिफरेंशियल अलॉटमेंट, प्राइवेट प्लेसमेंट, और क्वालिफाइड इंस्टीट्यूशनल प्लेसमेंट (QIP) जैसे माध्यमों से की जाएगी।

LIC और SBI Life का निवेश

यह स्मॉल-कैप NBFC उन चुनिंदा कंपनियों में शामिल है जिसमें दो बड़ी बीमा कंपनियों — LIC और SBI Life — ने निवेश कर रखा है। LIC के पास Paisalo Digital के 77,59,511 शेयर हैं, जो कुल हिस्सेदारी का 1.17% है। अगर सभी कन्वर्टिबल सिक्योरिटीज को शेयर में बदला जाए तो यह हिस्सेदारी घटकर 1.03% हो जाएगी।

SBI Life Insurance के पास 6,21,14,267 शेयर हैं, जो कुल हिस्सेदारी का 9.36% है, और फुल कन्वर्जन के बाद यह घटकर 8.26% हो सकती है।

शेयर बाजार में स्टॉक का प्रदर्शन

शुक्रवार को Paisalo Digital का स्टॉक ₹33.84 पर खुला और ₹31.96 के इंट्राडे लो तक गया, लेकिन अंत में यह 0.71% की बढ़त के साथ ₹32.41 पर बंद हुआ। कंपनी का मार्केट कैपिटलाइजेशन ₹2,923.77 करोड़ है। पिछले एक महीने में स्टॉक में 6% से ज़्यादा की गिरावट आई है, जबकि YTD आधार पर यह करीब 35% टूट चुका है।

NBFC का परिचय और कार्यक्षेत्र

Paisalo Digital एक स्मॉल-कैप गैर-बैंकिंग वित्तीय कंपनी (NBFC) है जो भारत में बिजनेस, इनकम और मोबिलिटी लोन जैसी सेवाएं देती है। कंपनी अब तक 59 लाख से अधिक ग्राहकों को ₹3,400 करोड़ से अधिक के ट्रांजैक्शन की सेवा दे चुकी है। यह कार्य उसने SBI, बैंक ऑफ इंडिया और यूनियन बैंक जैसे सार्वजनिक बैंकों के सहयोग से पूरा किया है। इसके अन्य प्रमुख निवेशकों में Vanguard Total International Stock Index Fund और SBI भी शामिल हैं।

डिस्क्लेमर : यहां शेयर बाजार में निवेश की सलाह नहीं दी गई है। इक्विटी मार्केट में जोखिम होता है, इसलिए निवेश अपने जोखिम पर करें। निवेश करने से पहले एक्सपर्ट की राय जरूर लें।

Ashish Kushwaha
आशीष कुशवाहाauthor

<p>आशीष कुमार कुशवाहा Timesnowhindi.com में बतौर सीनियर कॉपी एडिटर काम कर रहे हैं। वह 2023 से Timesnowhindi.com के साथ जुड़े हैं। वह यहां शेयर बाजार, स्टॉक्स, IPO, पर्सनल फाइनेंस, बिजनेस न्यूज, कंपनी डेवलपमेंट, सक्सेस स्टोरी, यूटिलिटी, ऑटोमोबाइल, टेक्नोलॉजी और गैजेट से जुड़ी स्टोरी पर काम करते हैं। उनके पास पिछले 3 साल के भारतीय बजट को भी कवर करने का एक्सपीरियंस है। उनके पास ऑटो एक्सपो 2023 को कवर करने का अनुभव है। इसके अलावा ग्राउंड की स्टोरी और रिसर्च बेस्ड स्टोरी करने में विशेष रुचि रखते हैं। उनके पास डिजिटल मीडिया में कुल 3 साल से ज्यादा का एक्सपीरियंस है। इससे पहले इन्होंने वन इंडिया, दैनिक भास्कर डिजिटल में काम किया है। इन्होंने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय, भोपाल से मीडिया में पोस्ट ग्रेजुएशन की पढ़ाई की है। वहीं ग्रेजुएशन की पढ़ाई रानी दुर्गावती विश्वविद्यालय जबलपुर से मास कम्यूनिकेशन में की है। उन्हें शुरू से ही डिबेट करने, सामाजिक मुद्दों पर बात करने और शेयर बाजार में रुचि थी। उन्हें बचपन से ही अखबार के संपादकीय पेज और न्यूज पढ़ने का सौख था। स्कूल के समय उन्होंने कई क्विज कंपटीशन में भी हिस्सा लिया और प्राइज जीते हैं।</p>

और पढ़ें
End of Article