SIP Calculator: ₹1 करोड़ जमा करने के लिए 25, 30 और 40 की उम्र में हर महीने कितनी सिप जरूरी?

SIP Calculator: आज आप देर से निवेश शुरू कर रहे हैं तो इसमें आपकी मदद स्टेप-अप SIP कर सकता है। एक पावरफुल टूल स्टेप-अप SIP है, जिसमें इन्वेस्टर हर साल SIP की रकम बढ़ाता है। म्यूचुअल फंड में निवेश करते समय इस बात का ध्यान रखें कि किसी एक फंड या कैटेगरी पर निर्भर न रहें।

SIP लाखों भारतीय निवेशकों के लिए पैसे बनाने का एक अहम जरिया बन गया है। AMFI के डेटा के अनुसार, जनवरी 2026 में SIP के जरिये म्यूचुअल फंड में 31,002 करोड़ रुपये का निवेश हुआ। पिछले कुछ सालों में SIP की लोकप्रियता बढ़ने के साथ, कई निवेशक अब बड़े लक्ष्य तय कर रहे हैं। अगर आपका लक्ष्य 60 साल की उम्र तक 1 करोड़ रुपये जमा करना है, तो आपको SIP के जरिये हर महीने कितना इन्वेस्ट करना चाहिए? आइए इसे अलग-अलग उम्र के आधार पर समझते हैं।

SIP Calculator

सिप

अगर SIP 25 साल की उम्र में शुरू किया जाए: इन्वेस्टमेंट का समय: 35 साल (60 साल की उम्र तक)

सालाना रिटर्न की उम्मीद: 12%

मंथली SIP जरूरी: 2,000 रुपये

अगर कोई 25 साल का व्यक्ति 35 साल तक लगातार 12% रिटर्न पर हर महीने सिर्फ 2,000 रुपये इन्वेस्ट करता है, तो 60 साल की उम्र में जमा हुई रकम लगभग ₹1,10,21,662 करोड़ रुपये होगी।

End of Feed