Best Silver ETF: इस समय सोना और चांदी दोनों की कीमतें अपने सभी समय के उच्च स्तर पर पहुंच चुकी हैं। सोने का रेट करीब ₹1,22,525 प्रति 10 ग्राम है, जबकि चांदी लगभग ₹1.57 लाख प्रति किलो पर ट्रेड कर रही है। साल 2025 में सोना ने 58 फीसदी और चांदी 84 फीसदी रिटर्न दिया है। इस तेजी का फायदा उन निवेशकों को भी हुआ है जिन्होंने सोने की ज्वेलरी न खरीद कर पैसिव फंड्स में पैसा लगाया है। खासकर SBI म्यूचुअल फंड की तीन स्कीमों–SBI गोल्ड फंड, SBI गोल्ड ETF और SBI सिल्वर ETF में निवेश करने वालों को पिछले एक साल में 55% तक का रिटर्न मिला है। ऐसे में आइए आपको बताते हैं कि कौन से बेस्ट सिल्वर ETF हैं।
क्या है सिल्वर ETF?
ईटीएफ (Exchange Traded Fund) शेयर बाजार में स्टॉक्स की तरह खरीदे-बेचे जाने वाले निवेश साधन हैं। गोल्ड ईटीएफ सोने की कीमत को ट्रैक करता है और निवेशकों को डिमैट अकाउंट में सोने की यूनिट्स रखने का विकल्प देता है। इसी तरह, सिल्वर ईटीएफ चांदी की कीमत से जुड़ा होता है। इसका मतलब यह है कि निवेशकों को भौतिक रूप में सोना या चांदी खरीदने की जरूरत नहीं पड़ती, लेकिन वे इसके फायदे उठा सकते हैं।
ये भी पढ़ें: Lenskart-Wakefit IPO: चश्मे से लेकर गद्दे बनानी वाली कंपनी लाने जा रही हैं अपना आईपीओ, सेबी ने दी मंजूरी
सिल्वर ETF की क्या खासियत है?
1. फिजिकल सिल्वर खरीदते समय इसकी शुद्धता को लेकर अक्सर चिंता रहती है, लेकिन सिल्वर ईटीएफ में ऐसा कोई झंझट नहीं होता, क्योंकि ये फंड सीधे प्योर सिल्वर में निवेश करते हैं।
2. सिल्वर ईटीएफ का एक और बड़ा फायदा यह है कि आपको फिजिकल सिल्वर की सुरक्षा या स्टोरेज की लागत की चिंता नहीं करनी पड़ती। ये खर्च फंड मैनेजर द्वारा उठाए जाते हैं, जबकि आपको अपने निवेश पर उच्च स्तर की लिक्विडिटी का लाभ मिलता है।
3. सिल्वर ईटीएफ में निवेश करके आप अपने पोर्टफोलियो में संतुलन और विविधता जोड़ सकते हैं।
ये हैं बेस्ट सिल्वर ETF
हाल ही में कुछ प्रमुख गोल्ड और सिल्वर ईटीएफ में निवेशकों को शानदार रिटर्न देखने को मिल रहे हैं। Nippon India ETF Gold BeES का मार्केट प्राइस ₹99.88 है और इसमें 1 दिन का बढ़त 0.66 रुपये (+0.67%) रही, जबकि इसका 1 साल का रिटर्न +52.40% रहा। Tata Silver Exchange Traded Fund का प्राइस ₹14.56 है, जिसमें 1 दिन का बदलाव -0.02 रुपये (-0.14%) रहा और 1 साल में रिटर्न +55.23% रहा। Nippon India Silver ETF का मार्केट प्राइस ₹143.22 है, जिसमें 1 दिन का नुकसान -0.45 रुपये (-0.31%) रहा और 1 साल का रिटर्न +57.54% है।इसी तरह, SBI Gold Exchange Traded Scheme का प्राइस ₹102.92 है, जिसमें 1 दिन का बदलाव +0.65 रुपये (+0.64%) रहा और 1 साल में रिटर्न +52.52% रहा। वहीं, Zerodha Silver ETF का मार्केट प्राइस ₹15.15 है, जिसमें 1 दिन का हल्का बढ़ाव +0.03 रुपये (+0.20%) रहा, जबकि इसका 1 साल का रिटर्न उपलब्ध नहीं है। कुल मिलाकर, इन ईटीएफ में निवेशकों को पिछले एक साल में काफी अच्छा रिटर्न मिला है और ये ईटीएफ गोल्ड व सिल्वर में निवेश करने का आसान तरीका प्रदान करते हैं।
