Share Market Today: शुरुआत थोड़ी पॉजिटिव होने की उम्मीद है। प्री-ओपनिंग में बाजार में 190 अंकों की तेजी देखने को मिली। GIFT निफ्टी मंगलवार सुबह 11 अंकों की बढ़त के साथ 25,158 पर दिखा। बाजार खुलने पर सेंसेक्स में तेजी कायम रही और 30 स्टॉक्स वाला प्रमुख सूचकांक BSE 160 अंकों की तेजी के साथ खुला और 81939 के लेवल पर कारोबार करता दिखा।
सोमवार को भारतीय बाजार लगातार तीसरे कारोबारी सत्र में हरे निशान पर बंद हुआ था। निफ्टी 50 0.74% बढ़कर 25,077.65 पर, जबकि सेंसेक्स 0.72% बढ़कर 81,790.12 पर बंद हुआ था। विदेशी निवेशकों की बिकवाली के बीच घरेलू निवेशकों की खरीदारी बाजार में बढ़ी और DIIs ने लगातार 29वें दिन खरीदारी की और ₹5,036.39 करोड़ के शेयर खरीदे।
सेंसेक्स के 14 स्टॉक्स हरे निशान पर
मंगलवार को सेंसेक्स में शामिल 30 कंपनियों में से 14 शेयर बढ़त के साथ हरे निशान में खुले, जबकि 11 कंपनियों के शेयर गिरावट के साथ लाल निशान में खुले और 5 कंपनियों के शेयर बिना किसी बदलाव के खुले। वहीं, निफ्टी 50 में 37 कंपनियों के शेयर बढ़त के साथ हरे निशान में कारोबार करने लगे, जबकि 13 कंपनियों के शेयर गिरावट के साथ लाल निशान में खुले। सेंसेक्स की कंपनियों में पावरग्रिड के शेयर सबसे ज्यादा 1.17% बढ़े, जबकि ट्रेंट के शेयर 1.49% की सबसे बड़ी गिरावट के साथ खुले।
ये हैं बाजार के टॉप लूजर और गनर्स
सेंसेक्स की कंपनियों में बजाज फाइनेंस के शेयर आज 0.79%, एलएंडटी 0.76%, भारती एयरटेल 0.48%, टीसीएस 0.30%, इंफोसिस 0.28%, एचसीएल टेक 0.27%, आईसीआईसीआई बैंक 0.18%, आईटीसी 0.14%, टाटा स्टील 0.12%, एशियन पेंट्स 0.09%, बीईएल 0.08%, रिलायंस इंडस्ट्रीज 0.07% और एटरनल 0.01% की बढ़त के साथ खुले। इसके अलावा, भारतीय स्टेट बैंक, एनटीपीसी, मारुति सुजुकी, महिंद्रा एंड महिंद्रा और एचडीएफसी बैंक के शेयर बिना किसी बदलाव के खुले।वहीं, लाल निशान में खुलने वाले शेयरों में हिंदुस्तान यूनिलीवर 0.21%, कोटक महिंद्रा बैंक 0.16%, बजाज फाइनेंस 0.13%, टाटा मोटर्स 0.11%, टाइटन 0.09%, टेक महिंद्रा 0.07%, अडाणी पोर्ट्स 0.04%, अल्ट्राटेक सीमेंट 0.03%, एक्सिस बैंक 0.02% और सनफार्मा 0.01% की गिरावट के साथ खुले।
(Disclaimer: यह लेख केवल सूचना देने के उद्देश्य से प्रस्तुत किया गया है और इसे किसी प्रकार की निवेश सलाह के रूप में नहीं देखा जाना चाहिए। टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल अपने पाठकों/दर्शकों को सलाह देता है कि किसी भी वित्तीय निर्णय से पहले अपने वित्तीय सलाहकार से परामर्श जरूर करें।)
