Bye Bye FY23! साल की वो 5 सबसे बड़ी घटनाएं, जिसने हम सभी की जेब पर गहरा असर डाला

वित्तीय परिस्थितियों के लिहाज से वित्त वर्ष 2022-23 उठा-पटक से भरा रहा। FY23 में रेपो रेट से लेकर बैंक एफडी तक और सोने के भाव से लेकर अमेरिकी बैंक संकट तक, वो सबसे बड़ी घटनाएं रहीं जिसने हम सभी की जेब पर गहरा असर डाला।

KEY HIGHLIGHTS
  • वित्त वर्ष 2022-23 का आज आखिरी दिन है।
  • इस वित्त वर्ष कई बड़ी घटनाएं देखने को मिलीं।
  • RBI ने इस वित्त वर्ष रेपो रेट में 2.5 फीसदी की बढ़ोतरी की।

FY 2022-23: आज यानी 31 मार्च, 2023 चालू वित्त वर्ष का आखिरी दिन है जो 1 अप्रैल, 2022 को शुरू हुआ था। FY23 ने वित्तीय घोषणाओं की एक सीरीज से रूबरू कराया, जिसका सीधा असर देश की आम जनता की जेब पर पड़ा। इससे पहले कि हम वित्त वर्ष 2022-23 को अलविदा कहें, यहां हम उन 5 बड़ी बातों के बारे में बताएंगे, जिन्होंने भारत के लगभग हर व्यक्ति की जेब को प्रभावित किया।

FY23, RBI, Repo Rate, FD Rates, Silicon Valley Bank

Bye Bye FY23! साल की वो 5 सबसे बड़ी घटनाएं, जिसने हम सभी की जेब पर गहरा असर डाला

RBI ने रेपो रेट में 2.5 फीसदी की बढ़ोतरी की

कोरोनावायरस के बाद रूस और यूक्रेन के बीच छिड़े युद्ध ने महंगाई के दबाव को बढ़ाने में बड़ी भूमिका निभाई। भारतीय रिज़र्व बैंक ने FY23 में रेपो दर में कई बार बढ़ोतरी की। मई 2022 से लेकर फरवरी 2023 के बीच रेपो रेट में 2.5 फीसदी की बढ़ोतरी दर्ज की गई।

End of Feed