बिजनेस

Post Office स्कीम पर 0.70% तक बढ़ा ब्याज,सुकन्या समृद्धि,NSC से लेकर इन पर मिलेगा फायदा

  • Produced by: अभिषेक गुप्ता
  • Updated Mar 31, 2023, 06:02 PM IST

Small Savings Scheme Interest Rate Hike Latest News: हालांकि, ध्यान देने वाली बात यह है कि ये ब्याज दरें एक अप्रैल 2023 से जून 2023 की तिमाही के लिए लागू होंगी।

Image

तस्वीर का इस्तेमाल सिर्फ प्रस्तुतिकरण के लिए किया गया है। (फाइल)

Photo : iStock

Government revise small saving schemes interest rates: अगर आप पोस्ट ऑफिस सेविंग्स स्कीम से लेकर सुकन्या समृद्धि योजना सरीखी स्मॉल सेविंग स्कीम्स (एसएसएस) में निवेश करते हैं, तब आपके लिए खुशखबरी है। वित्त मंत्रालय ने नई तिमाही के लिए ब्याज दरों का ऐलान कर दिया है। इसके तहत विभिन्न योजनाओं पर 0.1 फीसदी से लेकर 0.70 फीसदी तक इंटरेस्ट रेट बढ़ाए गए हैं। हालांकि सरकार ने इस बार भी PPF की ब्याज दरों में कई इजाफा नहीं किया है।नई ब्याज दरें एक अप्रैल 2023 से जून 2023 की तिमाही के लिए मान्य होंगी।

जानें किस योजना पर कितना बढ़ा ब्याज

स्कीम

पुरानी ब्याज दरें

नई ब्याज दरेंसुकन्या समृद्धि7.68.0NSC7.07.7PPF7.17.1बचत खाता4.04.0एक साल की जमाएं6.66.82 साल की जमाएं6.86.93 साल की जमाएं6.97.05 सला की जमाएं7.07.5सीनियर सिटीजन स्कीम8.08.2किसान विकास पत्र7.2 (120 महीने में मेच्योरिटी)7.5 (अब 115 महीने में मेच्योरिटी)

सबसे ज्यादा इस स्कीम पर ब्याज

नई ब्याज दरों के ऐलान में सबसे ज्यादा राष्ट्रीय बचत पत्र ( NSC ) पर ब्याज दरों में बढ़ोतरी की गई है। इसके तहत अब एक अप्रैल से 7.0 फीसदी की जगह 7.7 फीसदी ब्याज मिलेगा। इसके अलावा एक साल, 2 साल , 3 साल और 5 साल की जमाओं पर भी ब्याज दरों में 0.1 फीसदी से लेकर 0.5 फीसदी की बढ़ोतरी की गई है। वहीं किसान विकास पात्र अब 120 महीने की जगह 115 महीने में मेच्योर हो जाएगा। उस पर नई ब्याज दरें 7.2 फीसदी से बढ़ाकर 7.5 फीसदी कर दी गई हैं।

PPF पर फिर निराशा

वित्त मंत्रालय ने बचत खातों के साथ-साथ PPF पर इस बार भी ब्याज दरें नहीं बढ़ाई हैं। जिस तरह EPF पर 0.05 फीसदी ब्याज दरें बढ़ाने का फैसला किया गया, ऐसे में उम्मीद थी कि इस बार PPF की ब्याज दरों में भी बढ़ोतरी होगी। लेकिन उसे 7.1 फीसदी पर बरकरार रखा गया है।

अभिषेक गुप्ता
अभिषेक गुप्ताauthor

छोटे शहर से, पर सपने बड़े-बड़े. किस्सागो ऐसे जो कहने-बताने और सुनाने को बेताब. कंटेंट क्रिएशन के साथ नजर से खबर पकड़ने में पारंगत और "मीडिया की मंडी" में लगभग आठ साल का अनुभव. न्यूज, सिनेमा, बाइक्स और घूमने में दिलचस्पी.

और पढ़ें
End of Article