Sundar Pichai: लंदन की क्रिकेट टीम खरीदने के लिए सिलिकॉन वैली के CEO तैयार, सुंदर पिचाई भी दौड़ में शामिल

London cricket team investment: Alphabet और Microsoft के CEOs, अन्य सिलिकॉन वैली लीडर्स के साथ, इंग्लैंड की द हंड्रेड लीग की लंदन टीम खरीदने के लिए £80 मिलियन की बोली लगा रहे हैं। जानिए क्यों यह निवेश खास है।

Sundar Pichai cricket news: सिलिकॉन वैली के प्रमुख CEOs की एक टीम लंदन की एक प्रमुख क्रिकेट टीम खरीदने के लिए बोली लगा रही है। इसमें Alphabet Inc. के CEO सुंदर पिचाई भी शामिल हैं, यह टीम इंग्लैंड और वेल्स में खेले जाने वाले द हंड्रेड टूर्नामेंट का हिस्सा है। ब्लूमबर्ग की रिपोर्ट के मुताबिक, यह समूह लंदन की दो प्रमुख टीमों ओवल इनविंसिबल्स या लंदन स्पिरिट में से किसी एक को खरीदने के लिए £80 मिलियन (लगभग $97 मिलियन) की बोली लगा रहा है। इसे रुपये में इसे कंवर्ट करें तो यह करीब 840 करोड़ रुपये है।

London cricket team investment, Sundar Pichai cricket news

सुंदर पिचाई और सत्य नडेला लंदन की क्रिकेट टीम खरीदने की होड़ में

कौन हैं इस ग्रुप में शामिल?

इस निवेश समूह का नेतृत्व Palo Alto Networks के CEO निकेश अरोड़ा और Times Internet के वाइस चेयरमैन सत्यन गजवानी कर रहे हैं। इसमें Microsoft के CEO सत्य नडेला, Adobe के CEO शांतनु नारायण और Silver Lake Management के को-CEO एगन डर्बन भी शामिल हैं।

End of Feed