बिजनेस

Stallion India Fluorochemicals IPO: 16 जनवरी को खुलेगा रेफ्रिजरेंट्स सप्लाई करने वाली स्टैलियन इंडिया का IPO, GMP पहले से ही मार रहा उछाल

Stallion India Fluorochemicals IPO GMP: रेफ्रिजरेंट्स सप्लायर स्टैलियन इंडिया फ्लोरोकेमिकल्स का IPO 16 जनवरी को खुलने वाला है। आईपीओ के लिए कंपनी ने 85 से 90 रुपये प्रति शेयर का प्राइस बैंड तय किया।

Image

कल खुलेगा स्टैलियन इंडिया का IPO

Photo : Times Now Digital
KEY HIGHLIGHTS
  • कल खुलेगा स्टैलियन इंडिया का IPO
  • GMP मार रहा उछाल
  • रेफ्रिजरेंट्स सप्लाई करती है कंपनी

Stallion India Fluorochemicals IPO GMP: रेफ्रिजरेंट्स सप्लायर स्टैलियन इंडिया फ्लोरोकेमिकल्स का IPO 16 जनवरी को खुलने वाला है। आईपीओ के लिए कंपनी ने 85 से 90 रुपये प्रति शेयर का प्राइस बैंड तय किया। आईपीओ में 1.78 करोड़ नए इक्विटी शेयर बेचे जाएंगे, जबकि प्रमोटर शहजाद शेरियार रुस्तमजी 43.02 लाख शेयरों की बिक्री ऑफर फॉर सेल (ओएफएस) के जरिए करेंगे। प्राइस बैंड के ऊपरी भाव पर आईपीओ का साइज 199.45 करोड़ रुपये आंका गया है।

ये भी पढ़ें -

Stallion India Fluorochemicals IPO GMP

इंवेस्टरग्रेन की रिपोर्ट के अनुसार फिलहाल स्टैलियन इंडिया फ्लोरोकेमिकल्स का GMP यानी ग्रे-मार्केट प्रीमियम 21 रु चल रहा है। यानी अगर इसके IPO में 90 रु का भी प्राइस फिक्स होता है तो इसकी लिस्टिंग 111 रु पर हो सकती है। इससे निवेशकों को लिस्टिंग पर 23.33 फीसदी रिटर्न मिल सकता है।

Stallion India Fluorochemicals IPO Details

इसका आईपीओ 20 जनवरी को बंद होगा, जबकि लिस्टिंग 23 जनवरी को होगी। शेयरों का अलॉटमेंट 21 जनवरी को हो सकता है। लॉट साइज 165 शेयरों की है। ये एक मेनबोर्ड का आईपीओ है। इसलिए इसकी लिस्टिंग BSE और NSE पर होगी।

IPO से आए फंड का उपयोग वर्किंग कैपिटल की जरूरतों को पूरा करने, महाराष्ट्र और आंध्र प्रदेश में प्रस्तावित फैसिलिटी के लिए कैपिटल एक्सपेंडिचर के लिए और सामान्य कॉर्पोरेट उद्देश्यों के लिए किया जाएगा।

क्या है इसका बिजनेस

स्टैलियन इंडिया फ्लोरोकेमिकल्स रेफ्रिजरेंट्स और औद्योगिक गैसों के साथ-साथ संबंधित उत्पादों की बिक्री में लगी हुई है। कंपनी एयर-कंडीशनिंग और रेफ्रिजरेशन, अग्निशमन, सेमीकंडक्टर निर्माण, ऑटोमोबाइल निर्माण, फार्मास्यूटिकल्स और मेडिकल, ग्लास बॉटल निर्माण, एरोसोल और स्प्रे फोम एप्लीकेशन सहित कई तरह के उद्योगों को सेवाएं देती है।

डिस्क्लेमर : यहां मुख्य तौर पर IPO की जानकारी दी गयी है, निवेश की सलाह नहीं। इक्विटी मार्केट में जोखिम होता है, इसलिए निवेश अपने जोखिम पर करें। निवेश करने से पहले एक्सपर्ट की राय जरूर लें।

Kashid Hussain
काशिद हुसैन author

<p>काशिद हुसैन अप्रैल 2023 से Timesnowhindi.Com (टाइम्स नाउ नवभारत) के साथ काम कर रहे हैं। यहां पर वे सीनियर कॉरेस्पोंडेंट हैं। टाइम्स नाउ नवभारत की बिजनेस टीम में वह शेयर मार्केट, म्यूचुअल फंड और आर्थिक जगत से जुड़ी सभी तरह की स्टोरी और वेब स्टोरी करते हैं। रिसर्च आधारित स्टोरी के लिए नए एंगल तलाश करना और रीडर्स की रुचि के अनुसार कॉपी लिखने पर फोकस रहता है। शेयर बाजार में खास रुचि है और इससे जुड़ी रियल टाइम खबरें कम समय में लगाने में विशेषज्ञता है। मीडिया में काम करने का 8 वर्षों का अनुभव है, जिसमें गुडरिटर्न्स और शेयर मंथन वेबसाइटों के अलावा निवेश मंथन पत्रिका में भी काम किया है। दिल्ली यूनिवर्सिटी से हिंदी पत्रकारिता में ग्रेजुएशन के बाद आईआईएमसी, नई दिल्ली से रेडियो एंव टेलीविजन में पोस्ट ग्रेजुएशन की है। ग्रेजुएशन के दौरान सहारा समय और सिटी न्यूज में इंटर्नशिप के साथ-साथ अखबार और वेबसाइट के लिए लिखना शुरू कर दिया था। काशिद को किताबें पढ़ना, फिल्में देखना और क्रिकेट में रुचि है। बिजनेस के अलावा खेल जगत और इंटरनेशनल खबरों में भी रुचि है।<br></p>

और पढ़ें
End of Article