Shree Cement first quarter Result: बांगड़ परिवार द्वारा प्रवर्तित श्री सीमेंट लिमिटेड का चालू वित्त वर्ष 2024-25 की पहली तिमाही में एकीकृत शुद्ध लाभ 51.31 फीसदी घटकर 278.45 करोड़ रुपये रह गया। कंपनी का वित्त वर्ष 2023-24 की पहली (अप्रैल-जून) तिमाही में शुद्ध मुनाफा 571.94 करोड़ रुपये रहा था।
श्री सीमेंट की कितनी बढ़ी आय
श्री सीमेंट लिमिटेड (एससीएल) ने शेयर बाजार को दी सूचना में बताया कि समीक्षाधीन तिमाही में उसकी परिचालन आय 1.73 फीसदी बढ़कर 5,123.96 करोड़ रुपये हो गई, जो पिछले वित्त वर्ष की इसी अवधि में यह 5,036.65 करोड़ रुपये थी।
कितना रहा खर्च
अप्रैल-जून तिमाही में एससीएल का कुल व्यय 10.05 फीसदी बढ़कर 4,957.24 करोड़ रुपये हो गया। कुल आय 1.12 फीसदी बढ़कर 5,263.09 करोड़ रुपये हो गई। श्री सीमेंट तीसरी सबसे बड़ी सीमेंट विनिर्माता कंपनी है, जिसके पास रूफन, बांगड़ पावर, श्री जंग रोधक, बांगड़ सीमेंट और रॉकस्ट्रांग जैसे ब्रांड हैं।
श्री सीमेंट तीसरी सबसे बड़ी सीमेंट निर्माता कंपनी है, जिसके पास रूफन, बांगुर पावर, श्री जंग रोधक, बांगुर सीमेंट और रॉकस्ट्रांग जैसे ब्रांड हैं। श्री सीमेंट लिमिटेड के शेयर मंगलवार को बीएसई पर 519.60 रुपये प्रति शेयर पर कारोबार कर रहे थे, जो पिछले बंद से 1.82 प्रतिशत अधिक था।
भाषा इनपुट के साथ
