Tata Motors Share Target: साल 2025 में टाटा मोटर्स के शेयर खरीदें या नहीं ? ब्रोकरेज फर्म ने दे दी ये सलाह

Tata Motors Shares Buy or Not: ब्रोकरेज फर्म ने टाटा मोटर्स के शेयरों को 870 रुपये के टारगेट प्राइस के साथ खरीदने की सलाह दी है, जिसका मतलब है कि शुक्रवार के बंद भाव से इसमें 16 प्रतिशत की वृद्धि होगी।

KEY HIGHLIGHTS
  • खरीदें टाटा मोटर्स के शेयर
  • टारगेट 870 रु
  • फिलहाल 750.55 रु है भाव

Tata Motors Shares Buy or Not: ब्रोकरेज फर्म डीएएम कैपिटल ने टाटा मोटर्स के लिए अपनी रेटिंग को न्यूट्रल से अपग्रेड करके BUY कर दिया है। ब्रोकरेज को अनुकूल मैक्रोज के कारण आगे (वित्त वर्ष 26 तक) पूरे ऑटो सेक्टर में रिकवरी की उम्मीद है। इसने कहा कि टाटा मोटर्स में आई गिरावट के बाद मौजूदा कीमत पर इसकी वैल्यूएशन अच्छी है। खास कर टाटा मोटर्स के शेयर ने 30 जुलाई, 2024 को छुए 1,179.05 रुपये के शिखर से 35 प्रतिशत से अधिक का गोता लगाया है। शुक्रवार के कारोबारी सत्र के दौरान, टाटा मोटर्स के शेयर हरे निशान में 750.55 रुपये पर बंद हुए।

Tata Motors Shares Buy or Not

टाटा मोटर्स के शेयर खरीदें या नहीं

ये भी पढ़ें -

End of Feed