Shift Complete Please go home:सोचिए कि आप ऑफिस में अपने काम में मशगूल हो और अचानक आपके सिस्टम पर अलर्ट आए कि आपका कंप्यूटर 10 मिनट में बंद हो जाएगा, अब घर जाइए तो सहसा आप चौक जाएंगे। लेकिन अब ऐसा हो सकेगा। इंदौर की कंपनी ने एक ऐसा ऐप विकसित किया है, जो वर्क और लाइफ के बीच बैलेंस करने में आपकी मदद करेगा। वह ऑफिस में काम करने वाले कर्मचारियों को उनकी शिफ्ट पूरी होने पर अलर्ट करेगा। जिससे कि आप अपने घर टाइम से जा सके।
कैसे करेगा काम
ऐप बनाने वाली सॉफ्टवेयर कंपनी के सीईओ अजय गोलानी ने एएनआई को बताया कि बताया कि लंबे समय तक काम करना और समय प्रबंधन कर्मचारियों के लिए चिंता का विषय है, जिसे देखते हुए उन्होंने यह कदम उठाया है।
इसके तहत कर्मचारी के सिस्टम पर एक पॉप आएगा, जिसमें यह अलर्ट होगा कि आपका सिस्टम 10 मिनट में लॉक हो जाएगा। आप घर जाइए। यानी कर्मचारी की शिफ्ट खत्म होते ही उसे उसके सिस्टम पर पॉप मिलेगा।
उदाहरण के तौर पर अगर किसी कर्मचारी की शिफ्ट शाम 6 बजे खत्म हो रही है, तो उसके कंप्यूटर पर शाम 5 बज कर 50 मिनट पर पॉप आएगा। और उसे संदेश मिलेगा कि आपका कंप्यूटर 10 मिनट में लॉक हो जाएगा, Plese go home.
भारतीयों को ये मॉडल पसंद
वर्क और लाइफ के बैलेंस पर नवंबर 2022 में HP की आई एक रिपोर्ट के अनुसार, 92 फीसदी भारतीय कर्मचारियों का मानना है कि हाइब्रिड नौकरी की व्यवस्था से काम और लाइफ के बीच बैलेंस में सुधार आता है। इसके तहत 72 फीसदी कर्मचारियों का मानना है कि हाइब्रिड वर्क माडल ज्यादा उत्पादक है।
