Tata Shares: टाटा समूह की कंपनियों के शेयर में करीब 10 फीसदी आई तेजी

Tata Shares: टाटा संस के मानद चेयरमैन रतन टाटा का बुधवार देर रात निधन हो गया। वह 86 वर्ष के थे। आज टाटा केमिकल्स और टाटा टेलीसर्विसेज के शेयरों ने सबसे अधिक बढ़त दर्ज की। सूचकांक बीएसई सेंसेक्स पर टाटा इन्वेस्टमेंट कॉरपोरेशन का शेयर 10.47 प्रतिशत बढ़कर 7,235.80 रुपये पर, टाटा केमिकल्स का शेयर 6.26 प्रतिशत बढ़कर 1,174.85 रुपये पर, टाटा टेलीसर्विसेज महाराष्ट्र का शेयर 5.84 प्रतिशत बढ़ा।

Tata Shares: टाटा समूह की कंपनियों के शेयर में गुरूवार को 10 फीसदी तक की तेजी आई। टाटा केमिकल्स और टाटा टेलीसर्विसेज के शेयरों ने सबसे अधिक बढ़त दर्ज की। टाटा संस के मानद चेयरमैन रतन टाटा का बुधवार देर रात निधन हो गया। वह 86 वर्ष के थे। सूचकांक बीएसई सेंसेक्स पर टाटा इन्वेस्टमेंट कॉरपोरेशन का शेयर 10.47 फीसदी बढ़कर 7,235.80 रुपये पर, टाटा केमिकल्स का शेयर 6.26 फीसदी बढ़कर 1,174.85 रुपये पर, टाटा टेलीसर्विसेज महाराष्ट्र का शेयर 5.84 फीसदी बढ़कर 83.77 रुपये पर, टाटा एलेक्सी का शेयर 3.37 फीसदी बढ़कर 7,867.80 रुपये पर, टाटा पावर का शेयर 2.56 फीसदी बढ़कर 472.70 रुपये पर पहुंच गया।

Tata Group Stock

टाटा के शेयर में तेजी।

टाटा कम्युनिकेशंस का शेयर 0.84 फीसदी उछला

टाटा टेक्नोलॉजीज, रैलिस इंडिया, नेल्को, तेजस नेटवर्क्स, ताजजीवीके होटल्स एंड रिसॉर्ट्स और इंडियन होटल्स एंड कंपनी के शेयर में भी तेजी आई। वहीं बीएसई सेंसेक्स पर टाटा स्टील का शेयर 0.91 फीसदी, टाटा कम्युनिकेशंस का शेयर 0.84 फीसदी, टाटा कंसल्टेंसी सर्विसेज का शेयर 0.21 फीसदी, टाटा कंज्यूमर प्रोडक्ट्स का शेयर 0.17 फीसदी, वोल्टास का शेयर 0.24 फीसदी और ऑटोमोटिव स्टैम्पलिंग्स एंड असेंबलीज का शेयर 0.23 फीसदी चढ़ा।

End of Feed