बिजनेस

Forbes List: भारत के अमीरों का जलवा, 100 अरबपतियों की दौलत एक ट्रिलियन डॉलर के पार, पहली बार इन्हें जगह

Forbes List: फोर्ब्स की भारत के 100 शीर्ष अरबपतियों की लिस्ट के मुताबिक, इस साल देश के शीर्ष कारोबारियों की संपत्ति बढ़कर 1.1 ट्रिलियन डॉलर हो गई है। यह 2019 के आंकड़े से दोगुने से भी अधिक है।

Image

फोर्ब्स लिस्ट

Forbes List:भारत के 100 सबसे अमीर व्यक्तियों की संपत्ति बढ़कर एक ट्रिलियन डॉलर को पार कर गई है। बीते वर्ष के मुकाबले इस साल देश के शीर्ष 100 अमीर लोगों में से 80 प्रतिशत की संपत्ति में बढ़त देखने को मिली है। फोर्ब्स की ओर से गुरुवार को जारी की गई रिपोर्ट में यह जानकारी दी गई।फोर्ब्स की भारत के 100 शीर्ष अरबपतियों की लिस्ट के मुताबिक, इस साल देश के शीर्ष कारोबारियों की संपत्ति बढ़कर 1.1 ट्रिलियन डॉलर हो गई है। यह 2019 के आंकड़े से दोगुने से भी अधिक है।

अंबानी नंबर वन, अदाणी को बड़ा फायदा

लिस्ट में पहले नंबर पर मुकेश अंबानी बने हुए हैं। उनकी दौलत 119 अरब डॉलर बताई गई है। वहीं गौतम अदाणी दूसरे स्थान पर हैं। रिपोर्ट के अनुसार इस दौरान गौतम अदाणी की संपत्ति में बड़ा उछाल देखने को मिला है और वह शॉर्ट-सेलर फर्म की रिपोर्ट से हुए नुकसान के बाद मजबूती से उबरे हैं।इस साथ उन्होंने अपने बेटों और भतीजों की नियुक्ति भी कंपनियों में शीर्ष पदों पर की है।रिपोर्ट में आगे कहा गया कि उनके भाई विनोद अदाणी की संपत्ति 48 अरब डॉलर है। इसे मिलाकर पूरे परिवार की संपत्ति 116 अरब डॉलर हो गई है।

सावित्री जिंदल को भी जगह

रिपोर्ट के मुताबिक, भारतीय अर्थव्यवस्था के तेजी से बढ़ने और नरेंद्र मोदी के लगातार तीसरी बार प्रधानमंत्री बनने के कारण शेयर बाजार में आई तेजी से भारत के शीर्ष सबसे अमीर लोगों की संपत्ति में पिछले 12 महीने में 40 प्रतिशत या 316 अरब डॉलर का इजाफा हुआ है।

सावित्री जिंदल जो कि ओपी जिंदल ग्रुप की चेयरपर्सन हैं। वह इस लिस्ट में तीसरे नंबर पर हैं। पिछले साल इस लिस्ट में आठ महिलाएं थी, जिनकी संख्या अब बढ़कर नौ हो गई है।

पहली बार इन्हें मिली जगह

महिमा दतला, जो कि एक निजी वैक्सीन निर्माता बायोलॉजिकल ई को नियंत्रित करती हैं, फोर्ब्स की सूची में चार नए लोगों में से एक हैं।अन्य तीन लोगों में जेनेरिक दवाओं और फार्मा सामग्री के निर्माता कंपनी हेटेरो लैब्स के संस्थापक बी. पार्थ सारधी रेड्डी, परिधान निर्माता शाही एक्सपोर्ट्स के हरीश आहूजा और प्रीमियर एनर्जीज के संस्थापक और अध्यक्ष सुरेंद्र सलूजा, जो सौर पैनल और मॉड्यूल बनाते हैं।

सन फार्मास्युटिकल इंडस्ट्रीज के संस्थापक दिलीप सांघवी 32.4 बिलियन डॉलर के साथ तीन स्थान की छलांग लगाकर पांचवें स्थान पर पहुंच गए और टोरेंट ग्रुप के सुधीर और समीर मेहता की संपत्ति दोगुनी से अधिक बढ़कर 16.3 बिलियन डॉलर हो गई।निखिल कामथ (38) जिन्होंने अपने बड़े भाई नितिन (45) के साथ मिलकर ऑनलाइन ब्रोकरेज जेरोधा की स्थापना की है। वह भी इस लिस्ट में शामिल हैं।

Prashant Srivastav
प्रशांत श्रीवास्तवauthor

करीब 17 साल से पत्रकारिता जगत से जुड़ा हुआ हूं। और इस दौरान मीडिया की सभी विधाओं यानी टेलीविजन, प्रिंट, मैगजीन, डिजिटल और बिजनेस पत्रकारिता में काम करने का मौका मिला। इस समय Timesnowhindi.com में टीम लीड के रुप में बिजनेस, ऑटो, यूटीलिटी, टेक सेक्शन में अपना योगदान दे रहा हूं। करियर का पहला ब्रेक हैदराबाद स्थित मीडिया संस्थान ईटीवी से टेलीविजन के जरिए हुआ। यहां पर टेलीविजन पत्रकारिता की बारीकियों को समझने का मौका मिला। और उसके बाद अगला पड़ाव दिल्ली स्थित दैनिक भास्कर समूह का बिजनेस भास्कर रहा। यहां से बिजनेस पत्रकारिता में कदम रखा। और यह सफर वित्त मंत्रालय की रिपोर्टिंग से लेकर बैंकिंग, इंश्योरेंस, ऑटो, एफएमसीजी, एमएमएमई, टेलीकॉम सेक्टर की ग्राउंड रिपोर्ट से लेकर कॉरपोरेट जगत की खबरें और इकोनॉमी से जुड़ी खबरों से गुजरते हुए अमर उजाला, मनी भास्कर वेबसाइट से होकर आउटलुक मैगजीन पहुंचा। यहां पर पॉलिटिकल खबरों को करने का मौका मिला। आउटलुक में रहते हुए भाजपा और कांग्रेस पार्टी को भी कवर किया। इस दौरान दिल्ली दंगों पर ग्राउंड रिपोर्ट से लेकर सीएए आंदोलन, किसान आंदोलन और कृषि जगत, वाइल्ड लाइफ से जुड़ी ग्राउंड रिपोर्ट भी करने का मौका मिला। करियर के इस सफर में 2014 लोक सभा चुनाव, 2019 लोक सभा चुनाव, इसके अलावा उत्तर प्रदेश विधान सभा चुनाव, राजस्थान विधान सभा, मध्य प्रदेश विधान सभा चुनाव की ग्राउंड रिपोर्ट भी की। पिछले 16 साल से केंद्रीय बजट की बारीकियों को समझकर उसे आम भाषा में लोगों तक पहुंचाने का भी प्रयास किया है। 17 साल के करियर में करीब 10 साल डिजिटल मीडिया का अनुभव रहा है। पिछले 3 साल से टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल में अपनी सेवाएं दे रहा हूं। पत्रकारिता का ककहरा माखन लाल चतुर्वेदी पत्रकारिता विश्वविद्यालय भोपाल से सीखा है।

और पढ़ें
End of Article