बिजनेस

Share Market Today: RBI पॉलिसी से पहले शेयर बाजार में दबाव, सेंसेक्स 100 अंक से ज्यादा फिसला

Share Market Today: आज भारतीय शेयर बाजार की शुरुआत दबाव में रही। RBI की मॉनेटरी पॉलिसी के ऐलान से पहले निवेशक सतर्क नजर आए, जिसके चलते सेंसेक्स 130 अंकों से ज्यादा गिरकर 85100 के करीब खुला। बाजार की नजर आज होने वाले रेपो रेट के फैसले, पुतिन के भारत दौरे और वैश्विक संकेतों पर टिकी हुई है। ऐसे में शुरुआती कारोबार में सेंसेक्स और निफ्टी दोनों ही कमजोरी के साथ ट्रेड करते दिखे।

Image

Share Market Today

Share Market Today: RBI के मॉनिटरी पॉलिसी के फैसले से पहले आज भारतीय शेयर बाजार की शुरुआत हल्के दबाव में हुई, क्योंकि ग्लोबल संकेत मिलेजुले रहे और निवेशकों ने सतर्क रुख अपनाया। वहीं बाजार की नजरें आज होने वाले भारत-रूस शिखर सम्मेलन पर भी टिकी हैं, जहां प्रधानमंत्री मोदी और राष्ट्रपति पुतिन के बीच डिफेंस, शिपिंग, हेल्थकेयर और फर्टिलाइज़र जैसे सेक्टर्स में बड़े समझौते हो सकते हैं। शुरुआती कारोबार में सेंसेक्स मामूली गिरावट के साथ 85,255 के आसपास और निफ्टी 26,027 के पास फिसलकर ट्रेड करता दिखा।

सेंसेक्स निफ्टी का हाल

हफ्ते के आखिरी कारोबारी दिन शुक्रवार, 5 दिसंबर को भारतीय शेयर बाजार फ्लैट रुख के साथ कारोबार करता दिखा। शुरुआती घंटों में सेंसेक्स 30 अंकों की मामूली गिरावट के साथ 85,230 पर ट्रेड कर रहा था, जबकि निफ्टी 10 अंक चढ़कर 26,040 के स्तर पर था। बाजार में मिलाजुला माहौल है सेंसेक्स के 30 में से 15 शेयर लाल निशान में हैं, जबकि निफ्टी के 50 में से 26 शेयरों में कमजोरी देखने को मिल रही है। सेक्टोरल इंडेक्स की बात करें तो मीडिया, मेटल और फार्मा शेयरों में दबाव बना हुआ है, वहीं ऑटो, आईटी और रियल्टी शेयरों में खरीदारी का रुझान ज्यादा है।

ग्लोबल बाजार का हाल

वैश्विक बाजारों से भी आज मिले-जुले संकेत मिले। एशियाई मार्केट में कोरिया का कोस्पी 0.62% की बढ़त के साथ 4,053 पर ट्रेड कर रहा है, जबकि जापान का निक्केई 1.10% गिरकर 50,465 पर और हॉन्गकॉन्ग का हैंगसेंग 0.50% टूटकर 25,805 पर है। दूसरी ओर, अमेरिकी बाजारों ने पिछले सत्र में मिश्रित क्लोजिंग दी। 4 दिसंबर को डाउ जोन्स 0.067% गिरकर 47,851 पर बंद हुआ, जबकि नैस्डैक कंपोजिट 0.22% चढ़कर 23,505 पर और S&P 500 0.11% बढ़कर 6,857 पर बंद हुआ।

(Disclaimer: यह लेख केवल सूचना देने के उद्देश्य से प्रस्तुत किया गया है और इसे किसी प्रकार की निवेश सलाह के रूप में नहीं देखा जाना चाहिए। टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल अपने पाठकों/दर्शकों को सलाह देता है कि किसी भी वित्तीय निर्णय से पहले अपने वित्तीय सलाहकार से परामर्श जरूर करें।)

Richa Tripathi
रिचा त्रिपाठीauthor

रिचा त्रिपाठी टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल में बिजनेस डेस्क पर सीनियर कॉपी एडिटर के रूप में कार्यरत हैं। मीडिया इंडस्ट्री में 7 वर्षों के अनुभव के साथ रिचा, पर्सनल फाइनेंस, स्टॉक मार्केट, टैक्स प्लानिंग और अर्थव्यवस्था से जुड़े विषयों पर मजबूत पकड़ रखती हैं। अब तक 8,000 से अधिक कंटेंट लिख चुकी रिचा की विशेषता है—जटिल वित्तीय जानकारियों को सरल, स्पष्ट और भरोसेमंद तरीके से पाठकों तक पहुंचाना। वह ऐसी स्टोरीज तैयार करती हैं जो न केवल जानकारीपूर्ण होती हैं, बल्कि आम पाठक की वित्तीय समझ को बेहतर बनाने में भी मदद करती हैं।

और पढ़ें
End of Article