बिजनेस

Share Market Today: बाजार में बुल्स की जबरदस्त वापसी, Sensex-Nifty में लौटी तेजी

Share Market Today: तेजी वाले सेक्टर सबसे ज्यादा तेजी NBFC शेयरों में दिखी। इसके अलावा रियल्टी और ऑयल एंड गैस शेयरों में भी खरीदार सक्रिय रहे। ऑटो सेक्टर में भी अच्छी मजबूती देखने को मिली। गिरावट वाले सेक्टर दूसरी तरफ, मीडिया, FMCG और फार्मा शेयरों पर दबाव बना रहा और इनमें गिरावट दर्ज हुई।

Image

Share Market

Share Market Today: गुरुवार (21 अगस्त) को घरेलू शेयर बाजारों में जबरदस्त तेजी देखने को मिली। शुरुआती कारोबार में ही सेंसेक्स 300 अंक ऊपर खुला, जबकि निफ्टी 50 अंक की बढ़त के साथ कारोबार कर रहा था। वहीं, बैंक निफ्टी भी 80 अंक चढ़कर हरे निशान में पहुंचा।

सेक्टरों का हाल

तेजी वाले सेक्टर सबसे ज्यादा तेजी NBFC शेयरों में दिखी। इसके अलावा रियल्टी और ऑयल एंड गैस शेयरों में भी खरीदार सक्रिय रहे। ऑटो सेक्टर में भी अच्छी मजबूती देखने को मिली। गिरावट वाले सेक्टर दूसरी तरफ, मीडिया, FMCG और फार्मा शेयरों पर दबाव बना रहा और इनमें गिरावट दर्ज हुई।

टॉप गेनर्स और लूजर्स

निफ्टी के टॉप गेनर्स – Bajaj Finserv, HDFC Life, SBI Life, Reliance, Tata Motors

निफ्टी के टॉप लूजर्स – Eternal, HUL, Tata Consumer, Nestle, Infosys

बाजार सेंटीमेंट

सुबह गिफ्ट निफ्टी में हल्की तेजी देखने को मिली थी, जिससे प्री-ओपनिंग से ही बाजार की सकारात्मक शुरुआत के संकेत मिल रहे थे। हालांकि, विदेशी संस्थागत निवेशकों (FIIs) की ओर से खरीदारी का सपोर्ट नहीं दिखा, जिससे बाजार में मजबूत सेंटीमेंट की कमी रही। इसके बावजूद, वीकली एक्सपायरी के दिन बाजार में उतार-चढ़ाव बढ़ने की संभावना है।

नैस्डैक में गिरावट

बुधवार को अमेरिकी शेयर बाजार सुस्त कारोबार के साथ बंद हुए। दिन के निचले स्तर से डाओ जोंस 170 अंक तक संभला, लेकिन अंत में यह सिर्फ 16 अंक की मामूली बढ़त के साथ बंद हुआ। दूसरी तरफ, टेक्नोलॉजी शेयरों पर लगातार दूसरे दिन दबाव रहा और नैस्डैक करीब 150 अंक टूटकर बंद हुआ।

फेड मिनट्स और जैकसन होल पर फोकस

अमेरिकी फेडरल रिजर्व की हालिया बैठक के मिनट्स में महंगाई, रोजगार और टैरिफ को लेकर चिंता जताई गई। अब बाजार की नजरें शुक्रवार को होने वाली जैकसन होल कॉन्फ्रेंस पर टिकी हैं। निवेशकों को उम्मीद है कि यहां से फेड चेयर जेरोम पॉवेल के बयान में ब्याज दरों की आगे की दिशा को लेकर अहम संकेत मिल सकते हैं।

एशियाई बाजारों और गिफ्ट निफ्टी का हाल

  • गिफ्ट निफ्टी – फिलहाल 25,100 के पास सपाट कारोबार कर रहा है।
  • डाओ फ्यूचर्स – 25 अंक कमजोर दिख रहा है।
  • एशियाई बाजार – जापान का नikkei करीब 200 अंक गिरा, जिससे वैश्विक स्तर पर कमजोर संकेत मिल रहे हैं।

(Disclaimer: यह लेख केवल सूचना देने के उद्देश्य से प्रस्तुत किया गया है और इसे किसी प्रकार की निवेश सलाह के रूप में नहीं देखा जाना चाहिए। टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल अपने पाठकों/दर्शकों को सलाह देता है कि किसी भी वित्तीय निर्णय से पहले अपने वित्तीय सलाहकार से परामर्श जरूर करें।)

Richa Tripathi
रिचा त्रिपाठीauthor

रिचा त्रिपाठी टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल में बिजनेस डेस्क पर सीनियर कॉपी एडिटर के रूप में कार्यरत हैं। मीडिया इंडस्ट्री में 7 वर्षों के अनुभव के साथ रिचा, पर्सनल फाइनेंस, स्टॉक मार्केट, टैक्स प्लानिंग और अर्थव्यवस्था से जुड़े विषयों पर मजबूत पकड़ रखती हैं। अब तक 8,000 से अधिक कंटेंट लिख चुकी रिचा की विशेषता है—जटिल वित्तीय जानकारियों को सरल, स्पष्ट और भरोसेमंद तरीके से पाठकों तक पहुंचाना। वह ऐसी स्टोरीज तैयार करती हैं जो न केवल जानकारीपूर्ण होती हैं, बल्कि आम पाठक की वित्तीय समझ को बेहतर बनाने में भी मदद करती हैं।

और पढ़ें
End of Article