Share Market Today : Sensex 135, Nifty 4 अंक लुढ़ककर बंद, क्यों मची बाजार में उठा-पटक?

शेयर बाजार में आज ओपनिंग सेशन में चौतरफा तेजी रही। लेकिन, दिन के अंत में Sensex और Nifty लाल निशान में बंद हुए। हालांकि, मार्केट ब्रेड्थ मजबूत है, जो बाजार में व्यापक खरीदारी को दिखाती है।

Share Market Today 21-May-2026 : भारतीय शेयर बाजार में गुरुवार को मिलाजुला रहा। जहां मार्केट ब्रेड्थ में मजबूती रही, वहीं बेंचमार्क इंडेक्स सेंसक्स और निफ्टी लाल निशान में बंद हुए। हालांकि, कारोबार की शुरुआत के वक्त बाजार में चौतरफा तेजी थी और Sensex 600 और Nifty 180 अंक तक उछल गया था। हालांकि, Sensex की वीकली एक्सपायरी के चलते इंडेक्स अपने मैक्स पेन पॉइंट के पास बंद हुआ।

Share Market Today

शेयर बाजार में तेजी का माहौल

कैसी रही ओपनिंग?

घरेलू शेयर बाजार ने गुरुवार को मजबूत ग्लोबल संकेतों के बीच शानदार शुरुआत की। शुरुआती कारोबार में NIFTY 171 अंक यानी 0.72% की तेजी के साथ 23,830 पर खुला। वहीं SENSEX 414 अंक चढ़कर 75,732 के स्तर पर खुला। इसके बाद निफ्टी ने करीब 180 अंक की तेजी के साथ 23,859.90 का स्तर छुआ। वहीं, सेंसेक्स इस दौरान करीब 600 अंक की तेजी के साथ 75,945.79 अंक तक उछल गया। लेकिन, दिन के अंत में सेंसेक्स 135.03 अंक नीचे 75,183.36 अंक पर बंद हुआ। वहीं, निफ्टी 4.30 अंक नीचे 23,654 .70 अंक पर बंद हुआ।

End of Feed