Share Market Today : Sensex-Nifty सपाट, बैंकिंग और IT में आई रिकवरी

शेयर बाजार अब भी कमजोरी के ट्रेंड में है। बेंचमार्क इंडेक्स सेंसेक्स और निफ्टी शुरुआती कारोबार में सपाट स्तर पर हैं। वहीं, बैंकिंग और आईटी सेक्टर में निचले स्तरों से रिकवरी देखने को मिली है।

Share Market Today Sensex Nifty : भारतीय शेयर बाजार की शुरुआत गुरुवार, 10 सितंबर, 2026 को लगभग सपाट रही। शुरुआती कारोबार में Nifty करीब 23,425 के स्तर पर कारोबार करता नजर आया, जबकि Sensex 74,765 के आसपास बना रहा। Nifty अपने पिछले बंद 23,431.50 से मामूली नीचे था। शुरुआती कारोबार में 23 शेयर बढ़त में और 26 शेयर गिरावट में रहे, जिससे बाजार का रुझान थोड़ा कमजोर दिखा। हालांकि, NSE पर ट्रेड कर रहे 3,179 स्टॉक्स में से 1,748 में खरीदारी का ट्रेंड है। जबकि, 1,336 में बिकवाली है। इस तरह मार्केट ब्रेड्थ में रिकवरी देखने को मिली है। खासतौर पर ब्रॉड मार्केट में रिकवरी के संकेत हैं।

share market today sensex nifty

बाजार में रिकवरी के संकेत

IT और PSU Bank में तेजी

सेक्टोरल प्रदर्शन में Nifty IT करीब 0.81% ऊपर रहा, जबकि Nifty PSU Bank 0.88% चढ़ा। FMCG, Private Bank और Oil & Gas इंडेक्स में भी हल्की बढ़त रही। दूसरी तरफ Nifty Auto 0.71%, Cement 0.39%, Realty 0.33% और Pharma 0.24% नीचे रहे। इससे शुरुआती संकेत मिल रहा है कि बाजार में फिलहाल सेक्टर-विशिष्ट खरीदारी हो रही है, लेकिन व्यापक बाजार में एकतरफा तेजी नहीं है।

End of Feed