Share Market Today 3 September : शेयर बाजार में गुरुवार 3 सितंबर को कारोबार की शुरुआत मजबूत खरीदारी के ट्रेंड के साथ हुई। बेंचमार्क इंडेक्स Sensex और Nifty दोनों मजबूत कारोबार कर रहे हैं। Nifty जहां 100 अंक से ज्यादा की तेजी के साथ 24,025.40 तक उछल गया है। वहीं, Sensex 300 अंक से ज्यादा की तेजी के साथ 76,924.48 अंक तक उछल गया है।
बाजार में पॉजिटिव कारोबार
क्यों लगा गिरावट पर ब्रेक?
गिरावट पर ब्रेक लगने की एक अहम वजह बॉन्ड यील्ड और क्रूड की चाल में फिलहाल राहत भी है। अमेरिकी बाजार में ऊंची बॉन्ड यील्ड का दबाव बना हुआ है, लेकिन आज कच्चे तेल की कीमतों में शुरुआती नरमी दिख रही है। Brent Crude करीब 95.26 डॉलर और क्रूड ऑयल 90.79 डॉलर पर है। इससे महंगाई और ब्याज दरों को लेकर तत्काल दबाव थोड़ा कम हुआ है, जबकि डॉलर इंडेक्स भी 0.15 फीसदी नीचे है और रुपया 94.45 के आसपास मजबूत है। ऐसे में ग्लोबल संकेतों के साथ बैंकिंग शेयरों में खरीदारी ने बाजार को गिरावट से संभालने में मदद की है।
ग्लोबल मार्केट में बदला सेंटिमेंट
भारतीय बाजार से पहले आज एशियाई बाजारों में भी आज ज्यादातर प्रमुख इंडेक्स हरे निशान में हैं। Nikkei 225 0.36 फीसदी, KOSPI 1.56 फीसदी, ताइवान इंडेक्स 0.48 फीसदी, शंघाई कंपोजिट 0.43 फीसदी और स्ट्रेट्स टाइम्स 0.54 फीसदी ऊपर कारोबार कर रहे हैं। वहीं हैंगसेंग करीब 0.08 फीसदी नीचे है।
बैंकिंग शेयरों में जोरदार तेजी
आज बाजार की तेजी में बैंकिंग और फाइनेंशियल शेयर बड़ी भूमिका निभा रहे हैं। निफ्टी बैंक 0.94 फीसदी ऊपर 57,711.55 के स्तर पर पहुंच गया है। निफ्टी फाइनेंशियल सर्विसेज में 1.06 फीसदी की तेजी है। Nifty PSU Bank इंडेक्स 1.21 फीसदी और Private Bank Index 1.20 फीसदी चढ़ा है। यानी बाजार में बैंकिंग शेयरों में चौतरफा खरीदारी देखने को मिल रही है। इसके अलावा रियल्टी इंडेक्स आज सबसे मजबूत सेक्टरों में है और करीब 2.15 फीसदी की तेजी के साथ कारोबार कर रहा है। मेटल और केमिकल शेयरों में भी मजबूती है।
IT शेयरों पर दबाव जारी
बाजार की कुल तेजी के बीच IT Stocks में कमजोरी बनी हुई है। Nifty IT 1.06 फीसदी गिरकर 30,772.60 पर कारोबार कर रहा है। इसके अलावा Nifty FMCG 0.37 फीसदी, Nifty Pharma 0.22 फीसदी और हेल्थकेयर इंडेक्स 0.25 फीसदी नीचे है। इससे संकेत मिलता है कि आज की शुरुआती खरीदारी मुख्य रूप से बैंकिंग, फाइनेंशियल, रियल्टी और चुनिंदा मेटल शेयरों में केंद्रित है।
बाजार में डर थोड़ा कम हुआ
आज की तेजी के साथ वोलैटिलिटी इंडिकेटर India Vix भी नीचे आया है। इंडिया विक्स 4.67 फीसदी की गिरावट के साथ 11.05 पर आ गया है। कम विक्स आमतौर पर बाजार में तत्काल घबराहट कम होने का संकेत देता है।
क्रूड 95 डॉलर के आसपास, डॉलर 94.45 पर
कमोडिटी बाजार की बात करें तो ब्रेंट क्रूड 95.26 डॉलर प्रति बैरल पर है, जबकि क्रूड ऑयल 90.79 डॉलर के करीब कारोबार कर रहा है। ऊंचा क्रूड भारतीय बाजार के लिए आगे चलकर चिंता का कारण बन सकता है, क्योंकि इससे आयात बिल और महंगाई पर दबाव बढ़ सकता है। वहीं सोना करीब 4,431.71 डॉलर पर 1 फीसदी की तेजी में है। करेंसी मार्केट में डॉलर के मुकाबले रुपया 94.45 के आसपास है। डॉलर इंडेक्स 99.40 पर 0.15 फीसदी नीचे है।
