Share Market Today: अमेरिका की चेतावनी से शेयर बाजार हुआ लाल, सेंसेक्स 548 तो निफ्टी 178 अंक गिरा

स्थानीय शेयर बाजार में सोमवार को लगातार चौथे कारोबारी सत्र में गिरावट जारी रही और बीएसई सेंसेक्स 548 अंक लुढ़क गया। सेंसेक्स के तीस शेयरों में से पावर ग्रिड, टाटा स्टील, जोमैटो, टाइटन, बजाज फाइनेंस, महिंद्रा एंड महिंद्रा, एनटीपीसी और टाटा मोटर्स प्रमुख रूप से नुकसान में रहे। बीएसई पर सूचीबद्ध कंपनियों में से 3,032 के शेयर नुकसान में रहे जबकि 1,070 शेयर लाभ में रहे।

Share Market Today: स्थानीय शेयर बाजार में सोमवार को लगातार चौथे कारोबारी सत्र में गिरावट जारी रही और बीएसई सेंसेक्स 548 अंक लुढ़क गया। अमेरिका की शुल्क लगाने की नई चेतावनी से निवेशकों का भरोसा कमजोर हुआ और बैंक, धातु तथा पेट्रोलियम शेयरों में बिकवाली हुई। बीएसई का 30 शेयरों पर आधारित मानक सूचकांक सेंसेक्स 548.39 अंक यानी 0.70 प्रतिशत की गिरावट के साथ एक सप्ताह के निचले स्तर 77,311.80 अंक पर बंद हुआ। कारोबार के दौरान एक समय यह 753.3 अंक तक लुढ़क गया था। नेशनल स्टॉक एक्सचेंज का मानक सूचकांक निफ्टी भी 178.35 अंक यानी 0.76 प्रतिशत की गिरावट के साथ 23,381.60 अंक पर बंद हुआ।

Share Market Today

अमेरिका की चेतावनी से शेयर बाजार हुआ लाल

ये स्टॉक्स नुकसान में

जियोजीत फाइनेंशियल सर्विसेज के शोध प्रमुख विनोद नायर ने कहा, ‘‘अमेरिका की शुल्क लगाने की नई चेतावनी का बाजार धारणा पर असर जारी है। निवेशक सतर्क रुख अपनाते हुए अपना पैसा सोने जैसे सुरक्षित निवेश उत्पादों में लगा रहे हैं।’’ सेंसेक्स के तीस शेयरों में से पावर ग्रिड, टाटा स्टील, जोमैटो, टाइटन, बजाज फाइनेंस, महिंद्रा एंड महिंद्रा, एनटीपीसी और टाटा मोटर्स प्रमुख रूप से नुकसान में रहे।

End of Feed