Share Market Today : बुधवार 3 जून, 2026 को शेयर बाजार की बेहद कमजोर शुरुआत हुई है। Nifty Sensex जहां गैप डाउन ओपन हुए। वहीं, पिछले 5 कारोबारी सत्र से लगातार भाग रहा Nifty भी 3 फीसदी से ज्यादा लुढ़क गया है। इसके अलावा निवेशकों के सेंटिमेंट को दिखाने वाला इंडिकेटर India Vix करीब 7 फीसदी उछल गया है। यह बताता है कि भारतीय बाजार के निवेशक फिलहाल रिस्क लेने के मूड में नहीं हैं।
बाजार में गिरावट
सेंसेक्स निफ्टी में कमजोरी
सेंसेक्स और निफ्टी दोनों ही बुधवार को गिरावट के साथ खुले। निफ्टी 200 अंक से ज्यादा लुढ़कर 23,265.25 तक फिसल गया है। वहीं, सेंसेक्स 800 अंक की गिरावट के साथ 73,844.19 तक लुढ़क गया है। सेंसेक्स और निफ्टी में आज सिर्फ ऑटो, FMCG और मेटल स्टॉक हरे निशान में हैं। वहीं, आईटी और बैंकिंग स्टॉक्स में बिकवाली का सबसे ज्यादा असर है।
दिशाहीन हुआ बाजार
शेयर बाजार में आज जून का तीसरा दिन है। पहले दो दिन भारी उतार चढ़ाव के साथ बीते हैं। एक जून को जहां ओपनिंग मजबूत हुई, लेकिन क्लोजिंग में कमजोरी देखने को मिली थी। वहीं, 2 जून को ओपनिंग कमजोर हुई, लेकिन दिन के आखिर में बाजार मजबूती में बंद हुआ। वहीं, आज 3 जून को बाजार में चौतरफा बिकवाली हावी है। ब्रॉड मार्केट से लेकर सेक्टोरल मार्केट तक सिर्फ लाल रंग की सुनामी देखने को मिल रही है।
किन वजहों से आई गिरावट?
भारतीय बााजर को प्रभावित करने वाले अहम फैक्टरों मे आज सबसे बड़ा फैक्टर RBI MPC है। रिजर्व बैंक की मौद्रिक समिति की बैठक आज शुरू हो गई है। 5 जून को इस बैठक के नतीजे सामने आएंगे। इसके अलावा दूसरा बड़ा फैक्टर क्रूड ऑयल के दाम में तेजी है। वहीं, तीसरा फैक्टर रुपये की कमजोरी मानी जा रही है। ये सभी फैक्टर भारतीय शेयर बाजार के लिए नेगेटिव जोन में काम कर रहे हैं।
रिजर्व बैंक की मौद्रिक नीति में बाजार को रेट कट की कोई उम्मीद नहीं है। हालांकि, पॉलिसी स्टांस में बदलाव की आशंका से बाजार दबाव में है। वहीं, क्रूड ऑयल के दाम में पिछले 24 घंटे में करीब 2 फीसदी तेजी आई है। वहीं, बुधवार को डॉलर के मुकाबले रुपये की ओपनिंग भी कमजोर हुई है। इस तरह ये सभी फैक्टर मिलकर बाजार पर दबाव बना रहे हैं। वहीं, आईटी स्टॉक्स में मुनाफावसूली देखने को मिली है।
