OPEC के फैसले के बीच आज शेयर बाजार में ये फैक्टर रहेंगे हावी, जानें कैसी रह सकती है चाल

  • Authored by: आशीष कुशवाहा
  • Updated Apr 3, 2023, 09:02 AM IST

Share Market News,3 April 2023: ग्लोबल मार्केट में बढ़त के चलते आज भारतीय शेयर बाजार में भी बढ़त दिख सकती है। बात एशियाई बाजारों की करें तो यहां भी मजबूत शुरुआत देखने को मिल रही है। जापान का निक्केई, हॉन्गकॉन्ग का हेंगसेंग और कोरिया का कोस्पी आधे फीसदी की मजबूती के साथ कारोबार कर रहे हैं।

Share Market News Today,3 April 2023: नए फाइनेंशियल ईयर का आज पहला कारोबारी दिन है। ग्लोबल मार्केट में बढ़त के चलते आज भारतीय शेयर बाजार में भी बढ़त दिख सकती है। बात एशियाई बाजारों की करें तो यहां भी मजबूत शुरुआत देखने को मिल रही है। जापान का निक्केई, हॉन्गकॉन्ग का हेंगसेंग और कोरिया का कोस्पी आधे फीसदी की मजबूती के साथ कारोबार कर रहे हैं। वहीं अमेरिकी और यूरोप के मार्केट में भी मजबूती के साथ बंद हुआ था।

Share Market News

Share Market News: आज से RBI की MPC मीटिंग भी शुरू हो रही है।

शुक्रवार को भारतीय शेयर बाजार मजबूत बढ़त के साथ बंद हुए थे। सेंसेक्स 1,031 अंक चढ़कर 58,991 पर और निफ्टी भी 279 अंकों मजबूत होकर 17,359 पर बंद हुआ था। आज से RBI की MPC मीटिंग भी शुरू हो रही है। ऐसी संभावना है कि RBI ब्याज दर बढ़ा सकता है जिसका असर शेयर बाजार में अगले 1 से 2 दिन दिख सकता है।

End of Feed