McDonald's temporarily shuts US offices, prepares layoffs : फूड रिटेल चेन Mcdonald ने अमेरिका में अपने ऑफिस को अस्थायी रुप से बंद कर दिया है। ऐसी खबरे हैं, कि कंपनी बड़ी छंटनी की तैयारी कर रही है। रॉयटर्स की रिपोर्ट के अनुसार कंपनी ने अपने कर्मचारियों को इस संबंध में सूचना दे दी है। और इस बात की आशंका है कि Mcdonald बड़े पैमाने पर रिस्ट्रक्टरिंग करने जा रही है।
वर्क फ्रॉम होम किया
कंपनी ने अपने कर्मचारियों को भेजे ई-मेल में सोमवार से वर्क फ्रॉम होम करने की सलाह दी है। यह बुधवार तक रहेगा। कंपनी कर्मचारियों की छंटनी की जानकारी वर्चुअल रुप से करेगी। कंपनी कितने लोगों को नौकरी से निकालेगी, इस संबंध में अभी कोई जानकारी नहीं दी गई है। लेकिन एक बात साफ है कि बड़े पैमाने पर बदलाव की तैयारी है।
कंपनी मीटिंग कैंसिल करने को कहा
इस बीच कंपनी ने अपने सभी कर्मचारियों को वेंडर और दूसरी पार्टी के साथ मीटिंग को कैंसिल करने को भी कह दिया है। कंपनी ने कहा है कि मुख्यालय में सभी मीटिंग कैंसिल कर दी जाय। इस संबंध में कंपनी सोमवार को अहम ऐलान कर सकती है। कंपनी के इस फैसले का ग्लोबल लेवल पर असर हो सकता है। इसके पहले जनवरी में कंपनी ने कहा था कि वह कॉरपोरेट स्टॉफ की रिस्ट्रक्चरिंग करेगी। इसके तहत कुछ एरिया में कर्मचारियों की छंटनी की जाएगी तो कुछ में कंपनी विस्तार करेगी।
भारत में कितना बड़ा कारोबार
McDonald's ने भारत में साल 1996 में अपना बिजनेस शुरू किया था। भारत में कंपनी फ्रेंचाइजी मॉडल पर काम करती है। इसके तहत कंपनी ने उत्तर और पूर्वी भारत के लिए एक फ्रेंचाइजी पार्टनर बनाया है। वहीं पश्चिम और दक्षिण भारत के लिए अलग फ्रेंचाइजी पार्टनर बना रखा है। उत्तर और पूर्वी भारत की जिम्मेदारी संजीव अग्रवाल के पास है। जबकि पश्चिम और दक्षिण भारत की जिम्मेदारी Hardcastle Restaurants Pvt. Ltd के पास है।
