बिजनेस

Share Market Today, 26 October 2023: स्टॉक मार्केट में निवेशकों के 4.3 लाख करोड़ डूबे, मगर ये 10 शेयर 20 फीसदी तक उछले

Share Market News Today (आज का शेयर बाजार), 26 October 2023: रिद्धि स्टील के शेयर में 20 फीसदी की तेजी दिख रही है। वहीं प्रीमियर पॉलीफिल्म का शेयर 11.48 फीसदी की मजबूती दिखा रहा है।

Image

स्टॉक मार्केट में निवेशकों के 4.3 लाख करोड़ डूबे

Photo : iStock
KEY HIGHLIGHTS
  • शेयर बाजार में भारी गिरावट
  • 10 शेयरों में 20 फीसदी तक उछाल
  • रिद्धि स्टील के शेयर में 20 फीसदी की तेजी

Share Market News Today, 26 October 2023: गुरुवार को शेयर बाजार (Stock Market) में भारी गिरावट दिख रही है। सेंसेक्स (Sensex) 64049.06 के पिछले बंद स्तर के मुकाबले आज सुबह 63,774.16 पर खुला। करीब पौने 1 बजे ये 832.13 अंक या 1.3 फीसदी की कमजोरी के साथ 63,216.93 पर है।

वहीं एनएसई (NSE) का निफ्टी (Nifty) 19122.15 के पिछले बंद स्तर के मुकाबले आज 19,027.25 पर खुला और इस समय 251.10 अंक या 1.3 फीसदी की गिरावट के साथ 18,871.05 पर है। फिर भी कई शेयर ऐसे हैं, जिनमें तेजी है। आगे जानिए उनके नाम।

रिद्धि स्टील और प्रीमियर पॉलीफिल्म

रिद्धि स्टील के शेयर में 20 फीसदी की तेजी दिख रही है। वहीं प्रीमियर पॉलीफिल्म का शेयर 11.48 फीसदी की मजबूती दिखा रहा है।

ये हैं बाकी शेयर

  • हिंद एल्युमीनियम : 9.98 फीसदी
  • इंटर ग्लोब फाइनेंस : 9.97 फीसदी
  • हरिया एक्सपोर्ट्स : 8.95 फीसदी
  • सेलिब्रिटी फैशन : 8.95 फीसदी
  • सिटी क्रॉप्स : 8.92 फीसदी
  • एएमडी इंडस्ट्रीज : 8.15 फीसदी
  • केजी पेट्रोकेम : 8.07 फीसदी
  • जेनेरिक इंजीनियरिंग : 7.78 फीसदी

निवेशकों के डूबे 4.4 लाख करोड़ रु

बुधवार को शेयर बाजार बंद होने पर बीएसई पर लिस्टेड सभी कंपनियों की कुल मार्केट कैपिटल 3,09,22,136.31 करोड़ रु थी, जो इस समय 3,04,92,106.33 करोड़ रु है। यानी निवेशकों के 4.3 लाख करोड़ रु डूब गए हैं।

डिस्क्लेमर : यहां मुख्य तौर पर शेयरों के रिटर्न की जानकारी दी गयी है, निवेश की सलाह नहीं। इक्विटी मार्केट में जोखिम होता है, इसलिए निवेश अपने जोखिम पर करें। निवेश करने से पहले एक्सपर्ट की राय जरूर लें।

Kashid Hussain
काशिद हुसैन author

<p>काशिद हुसैन अप्रैल 2023 से Timesnowhindi.Com (टाइम्स नाउ नवभारत) के साथ काम कर रहे हैं। यहां पर वे सीनियर कॉरेस्पोंडेंट हैं। टाइम्स नाउ नवभारत की बिजनेस टीम में वह शेयर मार्केट, म्यूचुअल फंड और आर्थिक जगत से जुड़ी सभी तरह की स्टोरी और वेब स्टोरी करते हैं। रिसर्च आधारित स्टोरी के लिए नए एंगल तलाश करना और रीडर्स की रुचि के अनुसार कॉपी लिखने पर फोकस रहता है। शेयर बाजार में खास रुचि है और इससे जुड़ी रियल टाइम खबरें कम समय में लगाने में विशेषज्ञता है। मीडिया में काम करने का 8 वर्षों का अनुभव है, जिसमें गुडरिटर्न्स और शेयर मंथन वेबसाइटों के अलावा निवेश मंथन पत्रिका में भी काम किया है। दिल्ली यूनिवर्सिटी से हिंदी पत्रकारिता में ग्रेजुएशन के बाद आईआईएमसी, नई दिल्ली से रेडियो एंव टेलीविजन में पोस्ट ग्रेजुएशन की है। ग्रेजुएशन के दौरान सहारा समय और सिटी न्यूज में इंटर्नशिप के साथ-साथ अखबार और वेबसाइट के लिए लिखना शुरू कर दिया था। काशिद को किताबें पढ़ना, फिल्में देखना और क्रिकेट में रुचि है। बिजनेस के अलावा खेल जगत और इंटरनेशनल खबरों में भी रुचि है।<br></p>

और पढ़ें
End of Article