Share Market News Today, 22 March 2023: अमेरिकी फेडरल रिजर्व बैंक आज ब्याज दरों में बढ़ोतरी करेंगे या नहीं इस पर निर्णय करेगी। जिसे देखते हुए भारतीय शेयर बाजार बुधवार को बढ़त के साथ खुला। निफ्टी 69.85 अंक या 0.41% बढ़कर 17,177.35 पर और सेंसेक्स 286.85 अंक या 0.49% बढ़कर 58,361.53 पर पहुंचा। बैंक निफ्टी 121.60 अंक या 0.30% बढ़कर 40,016.30 पर पहुंच गया। निफ्टी पर टॉप बढ़त वाले शेयर्स में HCL टेक, इंफोसिस, डिविस लैब, ICICI बैंक और टेक महिंद्रा शामिल रहे जबकि टॉप गिरावट वाले शेयर्स में कोल इंडिया, ITC, ग्रासिम, JSW स्टील और डॉ रेड्डी रहे।
अमेरिकी और एशियाई बाजारों में मजबूती
ग्लोबल मार्केट से बढ़त के संकेत मिल रहे हैं। जिसके चलते एशिया के बाजारों में मजबूती देखने को मिल रही है। SGX निफ्टी और US फ्यूचर में मामूली बढत दिख रही है। हालांकि बैंकिंग संकट कम होने की उम्मीद से कल दूसरे दिन अमेरिकी बाजार चढ़कर बंद हुए थे।
FII में बिकवाली का दौर जारी
विदेशी संस्थागत निवेशकों (FII) की बिकवाली लगातार जारी है। मंगलवार को विदेशी संस्थागत निवेशकों ने कैश मार्केट में 1,455 करोड़ रुपए के शेयर बेचे। वहीं घरेलू संस्थागत निवेशकों (DII) ने कल 1,946 करोड़ रुपए के शेयर खरीदे। इस महीने अब तक FIIs ने कुल 2,408 करोड़ रुपए की ही खरीदारी की है। DIs ने इस महीने अब तक कुल 20,985 करोड़ रुपए की खरीदारी की है।
मंगलवार को शेयर बाजार में थी तेजी
मंगलवार यानी 21 मार्च को शेयर बाजार में तेजी देखने को मिली थी। सेंसेक्स 445 अंक चढ़कर 58,074 पर बंद हुआ था। इसके 18 शेयरों में खरीदारी और 12 में बिकवाली रही थी। वहीं निफ्टी भी 119 अंक चढ़ा। यह 17,107 के स्तर पर बंद हुआ था।
