LIVE

Share Market News Today , 06 मार्च 2024 Highlights: सेंसेक्स पहली बार 74000 के ऊपर बंद, बैंक, आईटी और फार्मा शेयरों में रही तेजी, एयरटेल-टाइटन और टीसीएस हुए मजबूत

Share Market News Today , 06 मार्च 2024 Highlights: सेंसेक्स पहली बार 74000 के ऊपर बंद, बैंक, आईटी और फार्मा शेयरों में रही तेजी, एयरटेल-टाइटन और टीसीएस हुए मजबूत

Share Market News Today , 06 मार्च 2024 Highlights: सेंसेक्स पहली बार 74000 के ऊपर बंद, बैंक, आईटी और फार्मा शेयरों में रही तेजी, एयरटेल-टाइटन और टीसीएस हुए मजबूत

share market news today in Hindi (शेयर बाजार टुडे न्यूज़ ), 06 मार्च 2024: बुधवार को शेयर बाजार में तेजी आई। सेंसेक्स पहली बार 74000 के ऊपर बंद हुआ। वहीं निफ्टी भी नए रिकॉर्ड स्तर पर बंद हुआ।

MAR 06, 2024 15:49 IST

Share Market Closing: नए रिकॉर्ड स्तर पर बंद हुए सेंसेक्स-निफ्टी

बहुत अधिक उतार-चढ़ाव वाले सत्र में शेयर बाजार तेजी के साथ बंद हुआ, जिसमें सेंसेक्स और निफ्टी नए रिकॉर्ड हाई लेवल पर बंद हुए। आज सेंसेक्स 408.86 अंक या 0.55 प्रतिशत चढ़कर 74,085.99 पर बंद हुआ और निफ्टी 117.70 अंक या 0.53 प्रतिशत ऊपर चढ़कर 22,474.00 पर रहा। लगभग 508 शेयरों में तेजी आई, 2820 शेयरों में गिरावट आई और 53 शेयरों में कोई बदलाव नहीं हुआ। अलग-अलग सेक्टरों में बैंक इंडेक्स 1 फीसदी और फार्मा और आईटी इंडेक्स 0.7 फीसदी बढ़े। दूसरी ओर, तेल और गैस, बिजली, रियल्टी में 1 प्रतिशत की गिरावट आई। बीएसई मिडकैप इंडेक्स 0.6 फीसदी और स्मॉलकैप इंडेक्स 2 फीसदी गिरे। निफ्टी पर बजाज ऑटो, कोटक महिंद्रा बैंक, एक्सिस बैंक, भारती एयरटेल और एसबीआई लाइफ इंश्योरेंस मजबूत हुए, जबकि अडानी एंटरप्राइजेज, अल्ट्राटेक सीमेंट, एनटीपीसी, ओएनजीसी और बीपीसीएल नुकसान में रहे।
MAR 06, 2024 14:57 IST

Share Market News Today , 06 मार्च 2024 LIVE: हरे निशान में लौटा शेयर बाजार

शेयर बाजार हरे निशान में लौट आया है। करीब 3 बजे सेंसेक्स 311 अंक ऊपर है, जबकि Nifty में 84 अंकों की तेजी है। हालांकि मेटल इंडेक्स में गिरावट है। निफ्टी मेटल इंडेक्स इस समय 76.5 अंकों की कमजोरी है।
MAR 06, 2024 14:51 IST

Reliance Industries Share Price: 3000 रु के पार पहुंचा था रिलायंस का शेयर

हाल ही में रिलायंस का शेयर 3000 रु के पार पहुंचा था। ये पहली बार था जब इसने 3000 रु का स्तर पार किया। इसका ऑल-टाइम हाई 3,024.80 रु रहा है। इसके बीते 52 हफ्तों का शिखर 2,012.14 रु रहा है।
MAR 06, 2024 14:32 IST

Reliance Industries Share Price: आज लाल निशान में है रिलायंस का शेयर

बुधवार के कारोबार में रिलायंस का शेयर लाल निशान में है। करीब ढाई बजे रिलायंस का शेयर बीएसई पर 0.4 फीसदी की कमजोरी के साथ 2,986.65 रु पर है। इसकी मार्कैट कैपिटल 20.21 लाख करोड़ रु है।
MAR 06, 2024 14:17 IST

Reliance Industries Share Price: रिलायंस के शेयर खरीदने की सलाह

ग्लोबल ब्रोकरेज फॉर्म जेपी मॉर्गन ने मुकेश अंबानी की रिलायंस इंडस्ट्रीज पर भरोसा जताया है है। जेपी मॉर्गन ने रिलायंस के लिए ओवरवेट रेटिंग बरकरार रखी है और रिलायंस इंडस्ट्रीज के लिए 3100 रुपये का टार्गेट तय किया है।
MAR 06, 2024 13:59 IST

IIFL Finance Share: RBI के साथ बैठक की उम्मीद

आईआईएफएल फाइनेंस के मैनेजमेंट ने कहा कि गोल्ड लोन के मामले में भारतीय रिजर्व बैंक के पास ग्राहकों की शिकायतें बहुत कम हैं। उन्होंने आगे कहा कि कंपनी की तरफ से केंद्रीय बैंक के साथ बैठक का अनुरोध किया गया है।
MAR 06, 2024 13:37 IST

IIFL Finance Share: क्यों टूटा आईआईएफएल फाइनेंस का शेयर

आरबीआई (RBI) ने आईआईएफएल फाइनेंस पर एक कड़ा फैसला लिया था। RBI ने भारतीय रिज़र्व बैंक अधिनियम, 1934 की धारा 45एल(1)(बी) के तहत अपनी शक्तियों का प्रयोग करते हुए, आईआईएफएल फाइनेंस के नया गोल्ड लोन देने पर रोक लगा दी। इसी खबर के बाद लगातार दूसरे दिन कंपनी का शेयर गिरा है।
MAR 06, 2024 12:44 IST

IIFL Finance Share: लगातार दूसरे दिन 20 फीसदी टूटा आईआईएफएल फाइनेंस का शेयर

लगातार दूसरे दिन आईआईएफएल फाइनेंस के शेयर में 20 फीसदी लोअर सर्किट लग गया है। इसका शेयर 478.50 रु के पिछले बंद स्तर के मुकाबले 382.80 रु पर खुला है और साढ़े 12 तक इसी रेट पर बरकरार है।
MAR 06, 2024 12:22 IST

Zomato Share Price Today: अलीबाबा हो सकती है जोमैटो के शेयरों की सेलर

रिपोर्ट्स के अनुसार ब्लॉक डील में जोमैटो के शेयरों की बिकवाली करने वाली कंपनी चीन की अलीबाबा (Ant Financial) हो सकती है। मंगलवार को ईटी की रिपोर्ट में बताया गया था कि चीन की अलीबाबा की एफिलिएट कंपनी एंट फाइनेंशियल 159.4 रुपये के मूल्य पर जोमैटो में 2% हिस्सेदारी बेचने की सोच रही है।
MAR 06, 2024 11:59 IST

Zomato Share Price Today: क्यों गिरा जोमैटो का शेयर

ब्लॉक डील विंडो में Zomatto के 3,112 करोड़ रु के 19 करोड़ शेयरों में कारोबार हुआ है। इसी बीच बुधवार को ज़ोमैटो का शेयर नीचे फिसला है। हालांकि इस ट्रांजेक्शन के खरीदार और बिकवाल का खुलासा नहीं हुआ है।
MAR 06, 2024 11:22 IST

Zomato Share Price Today: जोमैटो के शेयर में 3 फीसदी की कमजोरी

11 बजे जोमैटो के शेयर में 3 फीसदी की कमजोरी दिख रही है। इसका शेयर 166.05 रु के पिछले बंद स्तर के मुकाबले 163.45 रु पर खुलने के बाद इस समय 160.90 रु पर है। अभी तक के कारोबार में आज इसका सबसे निचला लेवल 157.7 रु रहा है।
MAR 06, 2024 10:58 IST

Paytm Share Price Today: पेटीएम को एशिया में मार्केट लीडर बनाने का उद्देश्य

पेटीएम पेमेंट्स बैंक पर नियामक प्रतिबंधों के बावजूद शर्मा ने कहा कि वह नियामकों की भूमिका को महत्व देते हैं और उनका लक्ष्य अधिक बैंकों को भागीदार के रूप में जोड़ने का है। उन्होंने पेटीएम को एशिया में मार्केट लीडर बनाने की इच्छा जाहिर की।
MAR 06, 2024 10:39 IST

Paytm Share Price Today: आरबीआई के एक्शन के बाद पहली बार सामने आए पेटीएम के फाउंडर

आरबीआई के एक्शन के बाद पेटीएम के फाउंडर विजय शेखर शर्मा पहली बार सामने आए हैं। शर्मा ने रेगुलेटरी असफलताओं पर काबू पाने और पेटीएम को एक मजबूत कंपनी के रूप में फिर से खड़ा करने का भरोसा जताया। ब्लूमबर्ग की एक रिपोर्ट के अनुसार, उन्होंने कहा कि सबसे बड़ी बात जो उन्होंने सीखी है वह यह है कि कई बार आपकी टीम के साथी और सलाहकार सही काम नहीं कर रहे होते हैं।
MAR 06, 2024 10:22 IST

Paytm Share Price Today: पेटीएम के शेयर में 4 फीसदी की कमजोरी

पेटीएम के शेयर में 4 फीसदी से अधिक की कमजोरी दिख रही है। पेटीएम की पैरेंट कंपनी One 97 Communications Ltd का शेयर बीएसई पर करीब सवा 10 बजे 4.23 फीसदी की कमजोरी के साथ 387 रु पर है।
MAR 06, 2024 10:02 IST

Share Market Today, 06 मार्च 2024 LIVE: शेयर बाजार में कमजोरी बरकरार, बैंक शेयरों में तेजी

सुबह 10 बजे शेयर बाजार में कमजोरी बरकरार है। हालांकि बैंक शेयरों में तेजी दिख रही है। कोटक बैंक, आईसीआईसीआई बैंक, एक्सिस बैंक, एचडीएफसी बैंक और इंडसइंड बैंक में मजबूती है।
MAR 06, 2024 09:52 IST

JM Financial Share Price: और क्या हैं जेएम फाइनेंशियल पर आरोप

आरबीआई ने अपनी समीक्षा में पाया कि जेएम फाइनेंशियल ने उधार ली गई राशि का उपयोग करके अपने ग्राहकों के एक समूह को कई आईपीओ और एनसीडी ऑफर के लिए बोली लगाने में बार-बार मदद की। आरबीआई के अनुसार क्रेडिट अंडरराइटिंग में लापरवाही बरती गई और फाइनेंसिंग अल्प (बहुत कम) मार्जिन पर किया गया। जेएम फाइनेंशियल पर लगे आरोप की पूरी खबर यहां विस्तार से पढ़ें...
MAR 06, 2024 09:33 IST

JM Financial Share Price: जेएम फाइनेंशियल में 12 फीसदी की आई कमजोरी

आरबीआई की कार्रवाई के बाद जेएम फाइनेंशियल के शेयर में बुधवार को 12 फीसदी की कमजोरी दिख रही है। बीएसई पर करीब साढ़े 9 बजे कंपनी का शेयर 12 फीसदी की कमजोरी के साथ 84.08 रु पर है।
MAR 06, 2024 09:21 IST

Share Market Today, 06 मार्च 2024 LIVE: शेयर बाजार में कमजोर शुरुआत

बुधवार को शेयर बाजार में कमजोर शुरुआत हुई है। सेंसेक्स 73,677.13 के पिछले बंद स्तर के मुकाबले 73,587.70 पर खुला है। वहीं निफ्टी 22356.30 के मंगलवार के बंद स्तर के मुकाबले 22,327.50 पर खुला है। शुरुआती कारोबार में टेक और ऑटो शेयर दबाव में दिख रहे हैं।
MAR 06, 2024 09:07 IST

JM Financial Share Price: मौजूदा डेब्ट अकाउंट की सर्विस जारी रख सकती है जेएम फाइनेंशियल

आरबीआई ने कहा है कि जेएम फाइनेंशियल सामान्य कलेक्शन और रिकवरी प्रोसेस के जरिए अपने मौजूदा डेब्ट अकाउंट की सर्विस जारी रख सकती है। आरबीआई ने मंगलवार को अपनी प्रेस रिलीज में कहा कि आईपीओ फाइनेंसिंग के साथ-साथ एनसीडी (नॉन-कंवर्टिबल डिबेंचर) सब्सक्रिप्शन के लिए कंपनी द्वारा पास किए गए लोन के मामले में पाई गई कुछ गंभीर गड़बड़ियों के कारण यह कार्रवाई की गई है।
MAR 06, 2024 08:53 IST

JM Financial Share Price: जेएम फाइनेंशियल के खिलाफ RBI का एक्शन

आरबीआई को जेएम फाइनेंशियल प्रोडक्ट्स लिमिटेड में बड़ी गड़बड़ियों का पता चला है। आरबीआई ने जेएम फाइनेंशियल को शेयरों और डिबेंचर के लिए किसी भी तरह की फाइनेंसिंग को तत्काल प्रभाव से रोक दिया है। इसमें आईपीओ के साथ-साथ डिबेंचर सब्सक्रिप्शन के लिए कर्ज की मंजूरी और कर्ज की राशि देना भी शामिल है।