Share Market Today : क्रूड में नरमी और रुपये में मजबूती से बाजार में लौटी जान, Sensex-Nifty पर एक्सपायरी का असर

शेयर बाजार पर आज निफ्टी की वीकली एक्सपायरी का असर दिख रहा है। बेंचमार्क इंडेक्स सेंसेक्स और निफ्टी दोनों ही रेंज बाउंड कारोबार कर रहे हैं। वहीं, रुपये में मजबूती और क्रूड में नरमी से मार्केट में तेजी है।

Share Market Today : आज भारतीय शेयर बाजार पर क्रूड और रुपये का असर दिख रहा है। शुरुआती कारोबार में मार्केट ब्रेड्थ मजबूत बनी हुई है, जो बाजार में व्यापक खरीदारी को दिखा रही है। हालांकि, बेंचमार्क इंडेक्स Sensex और Nifty आज रेंज बाउंड कारोबार कर रहे हैं। इसके पीछे Nifty की वीकली एक्सपायरी बड़ी वजह मानी जा रही है। भले ही सेंसेक्स और निफ्टी सपाट कारोबार कर रहे हैं। लेकिन बाजार की अंदरूनी तस्वीर काफी मजबूत नजर आई। निफ्टी करीब 24,216 और सेंसेक्स 77,708 के आसपास कारोबार करते दिखे। वहीं, कच्चे तेल की कीमतों में नरमी और डॉलर के मुकाबले रुपये की मजबूती ने निवेशकों का भरोसा बढ़ाया। हालांकि, डेरिवेटिव्स एक्सपायरी से पहले मुनाफावसूली और सतर्क कारोबार के चलते प्रमुख सूचकांक सीमित दायरे में बने रहे।

share market today sensex nifty

शेयर बाजार में मजबूती

पहली नजर में बाजार भले ही कमजोर दिखा, लेकिन अधिकांश शेयरों में खरीदारी देखने को मिली। यही वजह रही कि बाजार की चौड़ाई (मार्केट ब्रेड्थ) सकारात्मक रही। NSE पर 2,681 शेयर में कारोबार हो रहा है। इनमें सें 1,782 में मजबूती है, जबकि 801 शेयरों में बिकवाली है। यानी गिरने वाले हर एक शेयर पर दो से ज्यादा शेयर बढ़त में रहे। इससे साफ है कि निवेशकों का रुझान मिडकैप और स्मॉलकैप शेयरों की ओर बना हुआ है। इसी तरह BSE पर भी बाजार की तस्वीर सकारात्मक है।

End of Feed