Share Market Today: एशियाई बाजारों में सुस्ती के बीच घरेलू शेयर मार्केट की सपाट शुरुआत

शेयर बाजार में आज की शुरुआत कुछ खास नहीं रही है। ग्लोबल बाजारों से मिले मिले-जुले संकेतों के बीच सोमवार को घरेलू शेयर बाजार ने धीमी शुरुआत की। शुरुआती कारोबार में मेटल, बैंक और मीडिया सेक्टर को छोड़ बाकी सभी सेक्टोरल इंडेक्स लाल निशान में थे। खासतौर पर ऑटो, ऑयल एंड गैस, एफएमसीजी और फार्मा सेक्टर में लगभग 0.5% की गिरावट देखी गई।

शेयर बाजार में आज की शुरुआत कुछ खास नहीं रही है। एशियाई बाजारों से मिले कमजोर संकेतों और निवेशकों की सतर्कता के चलते घरेलू शेयर बाजार सपाट खुला। सेंसेक्स और निफ्टी हरे निशान पर खुलकर लाल हो गए। शुरुआती कारोबार में सेंसेक्स में मामूली तेजी थी लेकिन समय के साथ गिरावट की ओर बाजार मूड बिगड़ गया. आज का दिन बाजार के लिए बेहद अहम माना जा रहा है, क्योंकि HDFC बैंक, ICICI बैंक और रिलायंस इंडस्ट्रीज जैसी दिग्गज कंपनियों के तिमाही नतीजों का ऐलान हो चुका है।

share market

Pic Credit: iStock

जहां प्री-ओपनिंग में सेंसेक्स में 161 अंकों की तेजी के साथ खुला वहीं बाजार खुलते खुलते ये 30 अंक तक पहुंच गया, और कुछ ही मिनटों में बाजार में गिरावट बढ़ गई और सेंसेक्स 160 अंक तक लुढ़क गया।

End of Feed