Share Market Closing: Sensex-Nifty में आखिरी घंटे की धमाकेदार रिकवरी, निफ्टी 24,893 के पार बंद

कारोबारी हफ्ते के आखिरी दिन शुरूआती सत्र में घरेलू बाजार लाल निशान पर खुला। लेकिन दोपहर में बाजार बंद होने से पहले शानदार रिकवरी करते हुए दोनों इंडेक्स हरे निशान में पहुंचा दिए। जहां सेंसेक्स 223 अंकों की तेजी के साथ सेंसेक्स 81207 के लेवल पर बंद हुआ वहीं निफ़्टी भी 24893 के लेवल के पार बंद हुआ है।

दिनभर की उतार-चढ़ाव के बाद भारतीय शेयर बाजार में जबरदस्त रिकवरी देखने को मिली। भारतीय शेयर बाजार ने शुक्रवार को जबरदस्त पलटवार किया।शुरुआती कारोबार में जहां सेंसेक्स 300 अंक टूटा और निफ्टी भी 24,800 से नीचे फिसल गया था। लेकिन दोपहर में बाजार बंद होने से पहले शानदार रिकवरी करते हुए दोनों इंडेक्स हरे निशान में पहुंचा दिए। जहां सेंसेक्स 223 अंकों की तेजी के साथ सेंसेक्स 81207 के लेवल पर बंद हुआ वहीं निफ़्टी भी 24893 के लेवल के पार बंद हुआ है। इस उछाल के पीछे मेटल स्टॉक्स की खरीदारी, कच्चे तेल की कीमतों में गिरावट, सरकार की कैपिटल स्पेंडिंग की उम्मीदें और ग्लोबल मार्केट्स की मजबूती जैसे कारण अहम माने जा रहे हैं।

Share Market

बाजार में तेजी का कारण

1. मेटल स्टॉक्स में जबरदस्त खरीदारी- कारोबारीसत्र के आखिरी घंटे में बाजार ने अच्छी रिकवरी की और सबसे ज्यादा रिकवरी मेटल स्टॉक्स में देखने को मिली। टाटा स्टील, हिंडालको और JSW स्टील जैसे स्टॉक्स ने बाजार का मूड बदल दिया। टाटा स्टील करीब 3% तक चढ़ा और निफ्टी का टॉप गेनर रहा।

End of Feed