Share Market Closing: इन 6 वजहों से गिरा शेयर बाजार, सेंसेक्स 1628 अंक टूटा, निवेशकों के डूबे 4.5 लाख करोड़

Share Market Closing Today: शेयर बाजार में पिछले 1.5 साल में सबसे बड़ी एक दिन की गिरावट दर्ज की गई। इससे निफ्टी 21,600 के नीचे आ गया। कारोबार के अंत में सेंसेक्स 1,628.01 अंक या 2.23 प्रतिशत गिरकर 71,500.76 पर बंद हुआ।

KEY HIGHLIGHTS
  • शेयर बाजार में भारी गिरावट
  • 1600 अंकों से ज्यादा गिरा सेंसेक्स
  • 460 अंक गिरा निफ्टी

Share Market Closing Today: बुधवार को शेयर बाजार (Share Market) में पिछले 1.5 साल में सबसे बड़ी एक दिन की गिरावट दर्ज की गई। इससे निफ्टी (Nifty) 21,600 के नीचे आ गया। कारोबार के अंत में सेंसेक्स (Sensex) 1,628.01 अंक या 2.23 प्रतिशत गिरकर 71,500.76 पर बंद हुआ। वहीं निफ्टी 460.30 अंक या 2.09 प्रतिशत गिरकर 21,572 पर रहा। आज बीएसई (BSE) पर 3900 शेयरों में कारोबार हुआ, जिनमें से 1380 शेयर मजबूती के साथ बंद हुए। वहीं 2503 शेयर गिरावट के साथ बंद हुए। इसके अलावा 89 शेयरों में कोई बदलाव नहीं आया। आज आई गिरावट से शेयर बाजार के निवेशकों को एक ही दिन में कई लाख करोड़ रु का नुकसान हुआ।

Share Market Closing Today

शेयर बाजार में भारी गिरावट

ये भी पढ़ें -

End of Feed