Share Market Today: भारतीय शेयर बाजार में सोमवार, 7 सितंबर को कारोबार की शुरुआत कमजोरी के साथ हुई। शुरुआती कारोबार में Nifty करीब 80 अंक फिसलकर 23,819 के आसपास आ गया, जबकि Sensex करीब 250 अंक से ज्यादा टूटकर 76,286 के स्तर पर पहुंच गया। बाजार की इस कमजोरी ने निवेशकों की चिंता बढ़ा दी है। खास बात यह है कि दबाव केवल कुछ चुनिंदा शेयरों तक सीमित नहीं है, बल्कि कई बड़े सेक्टर लाल निशान में कारोबार कर रहे हैं।
शेयर बाजार में गिरावट
क्यों डांवाडोल हुआ बाजार?
बाजार की कमजोरी के पीछे सबसे बड़ा संकेत ग्लोबल मार्केट से मिला। खासतौर पर अमेरिकी बाजार में कमजोरी देखने केा मिली है। Dow Jones Future करीब 1 फीसदी नीचे है। हालांकि, हालांकि एशियाई बाजारों की तस्वीर मिलीजुली है। Nikkei 225 में करीब 1.95%, Taiwan Weighted में 1.34% और KOSPI में 3.91% की तेजी देखने को मिली। दूसरी ओर Hang Seng 1.05% और Shanghai Composite 0.24% नीचे रहे। यानी ग्लोबल बाजारों से भारत को कोई स्पष्ट सकारात्मक संकेत नहीं मिला।
IT और Media शेयरों में तेज बिकवाली
घरेलू बाजार में कमजोरी को सबसे ज्यादा IT और Media सेक्टर ने बढ़ाया। Nifty IT 1.74% और Nifty Media 2.28% गिरा। इसके अलावा Metal, PSU Bank, FMCG और Realty इंडेक्स में भी गिरावट रही। दूसरी तरफ Pharma और Healthcare सेक्टर ने बाजार को कुछ सहारा दिया। बाजार में शुरुआती आंकड़े बताते हैं कि कई शेयरों पर बिकवाली का दबाव है। NSE पर 3,286 शेयरों में कारोबार हुआ, जिनमें 1,612 शेयर बढ़त में और 1,554 गिरावट में रहे। यानी बाजार में तेजी और गिरावट के बीच अंतर बहुत ज्यादा नहीं है, लेकिन बड़े इंडेक्स पर दबाव ज्यादा दिखाई दे रहा है।
क्रूड ऑयल ने बढ़ाई चिंता
बाजार के लिए दूसरी बड़ी चिंता कच्चे तेल की बढ़ती कीमत है। शुरुआती कारोबार में Brent crude करीब 0.94% चढ़कर 97.18 डॉलर प्रति बैरल पर पहुंच गया, जबकि Crude Oil करीब 1% बढ़कर 92.39 डॉलर पर कारोबार कर रहा था। भारत अपनी जरूरत का बड़ा हिस्सा कच्चे तेल के आयात से पूरा करता है, इसलिए तेल की कीमतों में तेजी बाजार के लिए एक नकारात्मक संकेत मानी जाती है।
VIX बढ़ा, यानी बढ़ी बाजार की बेचैनी
इस गिरावट के बीच India VIX 3.46% उछलकर 11.05 पर पहुंच गया। VIX में तेजी बताती है कि बाजार में निकट अवधि के उतार-चढ़ाव को लेकर सतर्कता बढ़ी है। ऐसे में निवेशक फिलहाल आक्रामक खरीदारी से बचते दिख सकते हैं।
अब आगे क्या?
शुरुआती कारोबार में Nifty 23,810 के आसपास का इंट्राडे लो बना चुका है। वहीं 23,890 के आसपास शुरुआती ऊंचाई रही। ऐसे में बाजार की नजर आगे इसी दायरे पर रहेगी। फिलहाल 23,800 का स्तर अहम सपोर्ट और 23,900 के आसपास का जोन तत्काल चुनौती माना जा सकता है।
कुल मिलाकर, Gift Nifty की कमजोरी, IT-Media शेयरों में बिकवाली, Crude Oil की तेजी और VIX में उछाल ने सोमवार के शुरुआती कारोबार को डांवाडोल किया है। अब बाजार को स्थिरता के लिए वैश्विक संकेतों और सेक्टोरल खरीदारी से सहारे की जरूरत होगी।
