Share Market Today : शुरुआती कारोबार में हरे निशान में बाजार, मिडकैप-स्मॉलकैप ने दिखाया दम

शुक्रवार 5 जून 2026 को घरेलू शेयर बाजार की शुरुआत मजबूती के साथ हुई। शुरुआती कारोबार में बेंचमार्क इंडेक्स सेंसेक्स और निफ्टी सहित पूरे ब्रॉड मार्केट में सतर्कता के साथ खरीदारी देखने को मिल रही है।

Share Market Today : शेयर बाजार की आज सधी हुई शुरुआत हुई है। बेंचमार्क इंडेक्स सेंसेक्स और निफ्टी मामूली बढ़त के साथ हरे निशान में ट्रेड कर करे हैं। वहीं, ब्रॉड मार्केट में स्माल और मिडकैप शेयरों में अच्छी खरीदारी देखने को मिल रही है। वहीं, सेक्टोरल मार्केट में भी ट्रेंड खरीदारी का है। हालांकि, पॉजिटिव ट्रेंड के साथ निवेशक सतर्कता बरतते दिख रहे हैं। बडे़ सेक्टर्स में सिर्फ निफ्टी मेटल को छोड़कर ज्यादातर सेक्टर हरे निशान में हैं।

Share Market Live today 5 june, आज शेयर बाजार लाइव

शेयर बाजार में मजबूती का ट्रेंड

हालांकि, बाजार की चाल से साफ पता चल रहा है कि निवेशक RBI MPC के नतीजों का इंतजार कर रहे हैं। इसके बाद ही वे निवेश की दिशा तय करेंगे। फिलहाल, सुबह 9:16 बजे तक निफ्टी 50 34 अंक यानी 0.15% चढ़कर 23,450.90 पर कारोबार कर रहा था, जबकि सेंसेक्स 171 अंक की बढ़त के साथ 74,531.63 पर पहुंच गया। बाजार की चौड़ाई भी सकारात्मक रही, जहां 2,536 शेयरों में कारोबार हुआ और 1,658 शेयर बढ़त के साथ ट्रेड कर रहे थे, जबकि केवल 717 शेयरों में गिरावट दिखी।

End of Feed