बिजनेस

Share Market Today : शुरुआती कारोबार में हरे निशान में बाजार, मिडकैप-स्मॉलकैप ने दिखाया दम

शुक्रवार 5 जून 2026 को घरेलू शेयर बाजार की शुरुआत मजबूती के साथ हुई। शुरुआती कारोबार में बेंचमार्क इंडेक्स सेंसेक्स और निफ्टी सहित पूरे ब्रॉड मार्केट में सतर्कता के साथ खरीदारी देखने को मिल रही है।

Image

शेयर बाजार में मजबूती का ट्रेंड

Photo : Times Now Digital

Share Market Today : शेयर बाजार की आज सधी हुई शुरुआत हुई है। बेंचमार्क इंडेक्स सेंसेक्स और निफ्टी मामूली बढ़त के साथ हरे निशान में ट्रेड कर करे हैं। वहीं, ब्रॉड मार्केट में स्माल और मिडकैप शेयरों में अच्छी खरीदारी देखने को मिल रही है। वहीं, सेक्टोरल मार्केट में भी ट्रेंड खरीदारी का है। हालांकि, पॉजिटिव ट्रेंड के साथ निवेशक सतर्कता बरतते दिख रहे हैं। बडे़ सेक्टर्स में सिर्फ निफ्टी मेटल को छोड़कर ज्यादातर सेक्टर हरे निशान में हैं।

हालांकि, बाजार की चाल से साफ पता चल रहा है कि निवेशक RBI MPC के नतीजों का इंतजार कर रहे हैं। इसके बाद ही वे निवेश की दिशा तय करेंगे। फिलहाल, सुबह 9:16 बजे तक निफ्टी 50 34 अंक यानी 0.15% चढ़कर 23,450.90 पर कारोबार कर रहा था, जबकि सेंसेक्स 171 अंक की बढ़त के साथ 74,531.63 पर पहुंच गया। बाजार की चौड़ाई भी सकारात्मक रही, जहां 2,536 शेयरों में कारोबार हुआ और 1,658 शेयर बढ़त के साथ ट्रेड कर रहे थे, जबकि केवल 717 शेयरों में गिरावट दिखी।

VIX में गिरावट बाजार के लिए सकारात्मक

इंडिया VIX करीब 1% गिरकर 15.73 पर आ गया। VIX में गिरावट बाजार में घबराहट कम होने और निवेशकों के भरोसे में सुधार का संकेत माना जाता है।

बाजार की चाल क्या बता रही है?

बाजार में फिलहाल सकारात्मक रुख दिख रहा है। बैंकिंग, फाइनेंशियल्स, ऑटो और हेल्थकेयर शेयरों का समर्थन मिल रहा है, जबकि मिडकैप और स्मॉलकैप इंडेक्स में लार्जकैप के मुकाबले बेहतर प्रदर्शन देखने को मिल रहा है। हालांकि निफ्टी अभी भी अपने एक महीने पहले के स्तर 24,000 के आसपास के आंकड़े से नीचे बना हुआ है, जिससे यह साफ है कि निवेशक बड़े ट्रिगर्स का इंतजार कर रहे हैं।

सेक्टरबदलाव
Nifty Media+1.53%
Nifty Chemicals+0.52%
Nifty MidSmall IT & Telecom+0.52%
Nifty Consumer Durables+0.45%
Nifty Healthcare+0.30%
Nifty Auto+0.40%

मीडिया और कंज्यूमर ड्यूरेबल्स सेक्टर ने दिखाई ताकत

सेक्टोरल इंडेक्स की बात करें तो मीडिया शेयरों में सबसे ज्यादा तेजी देखने को मिली। निफ्टी मीडिया इंडेक्स 1.53 फीसदी की मजबूती के साथ कारोबार कर रहा था।

इसके अलावा निफ्टी केमिकल्स इंडेक्स 0.52 फीसदी, निफ्टी मिडस्मॉल आईटी एंड टेलीकॉम इंडेक्स 0.52 फीसदी और निफ्टी कंज्यूमर ड्यूरेबल्स इंडेक्स 0.45 फीसदी की बढ़त के साथ कारोबार कर रहे थे।

ऑटो, हेल्थकेयर और फाइनेंशियल सर्विसेज सेक्टर में भी खरीदारी का रुख देखने को मिला। निफ्टी ऑटो इंडेक्स 0.40 फीसदी, निफ्टी हेल्थकेयर इंडेक्स 0.30 फीसदी और निफ्टी फाइनेंशियल सर्विसेज इंडेक्स 0.29 फीसदी की मजबूती के साथ कारोबार कर रहे थे।

Yateendra Lawaniya
यतींद्र लवानियाauthor

प्रिंट और डिजिटल मीडिया में बिजनेस एवं इकोनॉमी कैटेगरी में 10 वर्षों से अधिक का अनुभव। पिछले 7 वर्षों से शेयर बाजार, कॉरपोरेट सेक्टर और आर्थिक नीतियों से जुड़ी खबरों पर विशेष पकड़। लेखन में केवल हेडलाइन तक सीमित न रहकर आंकड़ों, नीतिगत फैसलों और कॉरपोरेट दावों के पीछे की वास्तविक तस्वीर को बैलेंस्ड और आसान शब्दों में पाठकों तक पहुंचाने का प्रयास। वर्तमान में Times Now Hindi के लिए बाजार की हर हलचल और आर्थिक घटनाक्रम पर नजर बनाए हुए हैं।

और पढ़ें
End of Article