Share Market Today 16 April 2026: मार्केट कैप 2.5 लाख करोड़ बढ़ा, फिर क्यों लुढ़के सेंसेक्स-निफ्टी?

Share Market Today 16 April 2026 आज 16 अप्रैल को शेयर बाजार की मजबूत शुरुआत हुई। लेकिन, दिन के आखिर में सेंसेक्स-निफ्टी गिरावट में बंद हुए। हालांकि, इस दौरान मार्केट कैप में बढ़त हुई।

Share Market Today 16 April 2026: 16 अप्रैल 2026 को शेयर बाजार में शुरुआती तेजी के बाद तेज मुनाफावसूली देखने को मिली, जिसके चलते सेंसेक्स-निफ्टी गिरावट में बंद हुए। मोटे तौर पर बाजार में दो अलग तस्वीरें देखने को मिलीं, जहां कुल मार्केट कैप बढ़कर ₹45,82,9511 करोड़ से ₹46,08,6413 करोड़ के करीब पहुंच गया, यानी करीब ₹2.5 लाख करोड़ की बढ़त हुई, लेकिन इसके बावजूद सेंसेक्स-निफ्टी गिरावट के साथ बंद हुए।

Share Market Today 16 April 2026

शेयर बाजार में तेजी का रुख जारी

16 अप्रैल 2026 को सेंसेक्स और निफ्टी में दिनभर उतार-चढ़ाव के बाद हल्की कमजोरी के साथ क्लोजिंग देखने को मिली। सेंसेक्स 122 अंकों की गिरावट के साथ 77,988 पर बंद हुआ, जबकि निफ्टी 34 अंक फिसलकर 24,196 पर आ गया। हालांकि बाजार की शुरुआत मजबूत रही और दोनों इंडेक्स ने दिन के शुरुआती कारोबार में ऊंचे स्तर छुए, लेकिन ऊपरी स्तरों पर मुनाफावसूली हावी हो गई। निफ्टी 24,400 के रेजिस्टेंस को पार नहीं कर पाया और वहीं से फिसल गया, जबकि सेंसेक्स भी अपने हाई से करीब 700–900 अंक नीचे आ गया। कुल मिलाकर, बाजार में कंसोलिडेशन और सतर्कता का माहौल देखने को मिला।

End of Feed