Share Market Today 23 March: सोमवार को भारतीय शेयर बाजार के लिए संकेत कमजोर नजर आ रहे हैं। GIFT Nifty करीब 340 अंक गिरकर 22,794 के आसपास ट्रेड कर रहा है, जो साफ संकेत देता है कि घरेलू बाजार दबाव में खुल सकते हैं। ग्लोबल स्तर पर बिकवाली का माहौल बना हुआ है। अमेरिका के प्रमुख इंडेक्स S&P 500 और Nasdaq में 1.5% से 2% तक की गिरावट दर्ज की गई है, जबकि एशियाई बाजारों में भी तेज कमजोरी देखने को मिल रही है।
शेयर बाजार में बढ़ती जा रही गिरावट
| मार्केट | इंडेक्स | लेटेस्ट लेवल (LTP) | बदलाव (अंक) | % बदलाव | ट्रेंड |
|---|---|---|---|---|---|
| US | Dow Jones Futures | 45,626.36 | +50.88 | +0.11% | Very Bearish |
| US | S&P 500 | 6,506.48 | -100.01 | -1.51% | Very Bearish |
| US | Nasdaq | 21,647.61 | -443.08 | -2.01% | Very Bearish |
| Europe | FTSE 100 | 9,918.33 | -145.17 | -1.46% | Bearish |
| Europe | CAC 40 | 7,665.62 | -142.25 | -1.86% | Very Bearish |
| Europe | DAX | 22,380.19 | -459.37 | -2.05% | Very Bearish |
क्यों बढ़ा दबाव? तीन बड़े कारण
- पहला, अमेरिका-इजरायल और ईरान के बीच जारी तनाव चौथे सप्ताह में पहुंच चुका है, जिससे महंगाई और ब्याज दरों को लेकर चिंता बढ़ी है।
- दूसरा, कच्चे तेल की कीमतें ऊंचाई पर हैं—ब्रेंट क्रूड 112 डॉलर के ऊपर बना हुआ है, जो भारत जैसे आयातक देश के लिए नकारात्मक संकेत है।
- तीसरा, घरेलू अर्थव्यवस्था से भी कमजोर संकेत मिल रहे हैं—कोर सेक्टर ग्रोथ फरवरी में घटकर 2.3% रह गई है, जो इंडस्ट्रियल ग्रोथ के लिए चिंता का संकेत है।
टेक्निकल व्यू: “Sell on Rise” का संकेत
HDFC सिक्योरिटीज के नागराज शेट्टी के मुताबिक, निफ्टी में हालिया उछाल टिकाऊ नहीं है। डेली चार्ट पर Doji पैटर्न बनना बाजार की कमजोरी को दिखाता है। शेट्टी के मुताबिक 23,380 के आसपास मजबूत रेजिस्टेंस बन गया है। जबकि, 22,900 के सपोर्ट के टूटने के बाद नीचे गिरावट तेज हो सकती है। इसके बाद अगला डाउनसाइड टारगेट 22,500 है। यानि मौजूदा ट्रेंड में हर उछाल पर बिकवाली हावी रह सकती है।
ग्लोबल मार्केट का हाल: हर तरफ लाल निशान
सोमवार सुबह 23 मार्च को एशियाई बाजारों की हालत पस्त है। जापानी बेंचमार्क निक्केई 3.6% की गिराव्ट के साथ ट्रेड कर हरा है। हांग कांग का हैंगसेंग 3% से ज्यादा गिर चुका है। वहीं, इससे पहले शुक्रवार को यूरोप के DAX और CAC में भी 2% के आसपास गिरावट दर्ज हुई। जबकि, अमेरिका में Nasdaq 2% टूटा, जो टेक सेक्टर की कमजोरी को दिखाता है।
| इंडेक्स | लेटेस्ट लेवल (LTP) | बदलाव (अंक) | % बदलाव | ट्रेंड |
|---|---|---|---|---|
| Nikkei 225 | 51,437 | -1,935.53 | -3.63% | Bearish |
| Hang Seng | 24,475 | -802.32 | -3.17% | Very Bearish |
| Shanghai Composite | 3,871.55 | -85.50 | -2.16% | Bearish |
| Taiwan Weighted | 32,803.12 | -740.76 | -2.26% | Bullish |
| KOSPI | 5,463.41 | -317.79 | -5.82% | Bullish |
| Straits Times | 4,863.17 | -85.70 | -1.76% | Neutral |
| Jakarta Composite | 7,106.84 | +84.55 | +1.19% | Very Bearish |
कमोडिटी और करेंसी: खतरे का संकेत
कच्चा तेल मजबूत बना हुआ है, जबकि सोना दबाव में है। यह बताता है कि बाजार में रिस्क-ऑफ और महंगाई की आशंका दोनों साथ चल रहे हैं। USD/INR भी 93.71 के ऊपर है, जो रुपये की कमजोरी और विदेशी निवेश के दबाव को दर्शाता है।
| सेगमेंट | इंस्ट्रूमेंट | लेटेस्ट लेवल (LTP) | बदलाव | % बदलाव | ट्रेंड |
|---|---|---|---|---|---|
| Commodity | Brent Crude | 112.66 | +0.47 | +0.42% | Very Bullish |
| Commodity | Crude Oil | 98.95 | +0.72 | +0.73% | Very Bullish |
| Commodity | Gold | 4,372.89 | -115.83 | -2.58% | Bearish |
| Currency | Dollar Index | 99.67 | +0.03 | +0.03% | Neutral |
| Currency | USD/INR | 93.71 | +1.07 | +1.16% | Rupee Weak |
निवेशकों के लिए क्या रणनीति?
मौजूदा संकेत बताते हैं कि बाजार में अभी स्थिरता नहीं आई है। ग्लोबल अनिश्चितता, महंगे कमोडिटी और घरेलू ग्रोथ स्लोडाउन के तीनों फैक्टर मिलकर बाजार पर दबाव बना रहे हैं। ऐसे में शॉर्ट टर्म ट्रेडर्स के लिए “रैली में बिकवाली” की रणनीति बेहतर रह सकती है, जबकि लॉन्ग टर्म निवेशकों को फिलहाल धैर्य रखने की जरूरत है।
डिस्क्लेमर: TIMES NOW नवभारत किसी स्टॉक, म्यूचुअल फंड, आईपीओ या कमोडिटी में निवेश की सलाह नहीं देता है। यहां पर केवल जानकारी दी गई है। निवेश से पहले अपने वित्तीय सलाहकार की राय जरूर लें।
