बिजनेस

Stock Market Holiday Update: अलगे हफ्ते कितने दिन बंद रहेगा शेयर बाजार! देखें BSE-NSE नवंबर हॉलिडे लिस्ट

Stock Market Holiday : भारतीय शेयर बाजार गुरु नानक जयंती के कारण शुक्रवार 15 नवंबर को बंद रहेंगे। हॉलिडे की वजह से इक्विटी, कैपिटल डेरिवेटिव्स, कमोडिटी डेरिवेटिव्स, फ्यूचर्स एंड ऑप्शंस, करेंसी डेरिवेटिव्स और अन्य सहित किसी भी सेगमेंट में 15 नवंबर को ट्रेडिंग नहीं होगी। इसके अलावा एक दिन और हॉलिडे रहेगा।

Image

BSE।

Photo : Times Now Digital

Stock Market Holiday This Week: नेशनल स्टॉक एक्सचेंज (NSE) और बॉम्बे स्टॉक एक्सचेंज (BSE) सहित भारतीय शेयर बाजार गुरु नानक जयंती के कारण शुक्रवार 15 नवंबर को बंद रहेंगे। हॉलिडे की वजह से इक्विटी, कैपिटल डेरिवेटिव्स, कमोडिटी डेरिवेटिव्स, फ्यूचर्स एंड ऑप्शंस, करेंसी डेरिवेटिव्स और अन्य सहित किसी भी सेगमेंट में 15 नवंबर को ट्रेडिंग नहीं होगी।

क्या 20 नवंबर को शेयर मार्केट बंद रहेगा?

महाराष्ट्र चुनाव के कारण बुधवार 20 नवंबर 2024 को भारतीय शेयर बाजार भी बंद रहेगा। कैपिटल डेरिवेटिव्स, कमोडिटी डेरिवेटिव्स, इक्विटी, फ्यूचर्स एंड ऑप्शंस, करेंसी डेरिवेटिव्स और अन्य सहित किसी भी सेगमेंट में कोई ट्रेडिंग और सेटलमेंट नहीं होगा।

Maharashtra Assembly Election Schedule 2024

पिछले महीने भारत के चुनाव आयोग (EC) ने आगामी महाराष्ट्र विधानसभा चुनावों के कार्यक्रम की घोषणा की। चुनाव आयोग की घोषणा के अनुसार, महाराष्ट्र में विधानसभा चुनाव 20 नवंबर, 2024 को एक ही चरण में होंगे। मतों की गिनती 23 नवंबर, 2024 को की जाएगी।

बाल दिवस पर नहीं रहेगी छुट्टी

भारत में बाल दिवस 14 नवंबर को भारत के प्रथम प्रधानमंत्री जवाहरलाल नेहरू की जयंती के उपलक्ष्य में मनाया जाता है। साथ ही बच्चों के अधिकारों, शिक्षा और कल्याण के बारे में जागरूकता को बढ़ावा देने के लिए मनाया जाता है। हालांकि, इस दिन शेयर बाजार की छुट्टी नहीं रहने वाली है।

Ashish Kushwaha
आशीष कुशवाहाauthor

<p>आशीष कुमार कुशवाहा Timesnowhindi.com में बतौर सीनियर कॉपी एडिटर काम कर रहे हैं। वह 2023 से Timesnowhindi.com के साथ जुड़े हैं। वह यहां शेयर बाजार, स्टॉक्स, IPO, पर्सनल फाइनेंस, बिजनेस न्यूज, कंपनी डेवलपमेंट, सक्सेस स्टोरी, यूटिलिटी, ऑटोमोबाइल, टेक्नोलॉजी और गैजेट से जुड़ी स्टोरी पर काम करते हैं। उनके पास पिछले 3 साल के भारतीय बजट को भी कवर करने का एक्सपीरियंस है। उनके पास ऑटो एक्सपो 2023 को कवर करने का अनुभव है। इसके अलावा ग्राउंड की स्टोरी और रिसर्च बेस्ड स्टोरी करने में विशेष रुचि रखते हैं। उनके पास डिजिटल मीडिया में कुल 3 साल से ज्यादा का एक्सपीरियंस है। इससे पहले इन्होंने वन इंडिया, दैनिक भास्कर डिजिटल में काम किया है। इन्होंने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय, भोपाल से मीडिया में पोस्ट ग्रेजुएशन की पढ़ाई की है। वहीं ग्रेजुएशन की पढ़ाई रानी दुर्गावती विश्वविद्यालय जबलपुर से मास कम्यूनिकेशन में की है। उन्हें शुरू से ही डिबेट करने, सामाजिक मुद्दों पर बात करने और शेयर बाजार में रुचि थी। उन्हें बचपन से ही अखबार के संपादकीय पेज और न्यूज पढ़ने का सौख था। स्कूल के समय उन्होंने कई क्विज कंपटीशन में भी हिस्सा लिया और प्राइज जीते हैं।</p>

और पढ़ें
End of Article