Closing Bell: दहशत में निवेशक, तीन दिन में 22 लाख करोड़ साफ, सेंसेक्स 1122 अंक फिसला, निफ्टी 24500 से नीचे बंद

खाड़ी में युद्ध का असर पूरी दुनिया के शेयर बाजारों पर है। अमेरिका से जापान तक बाजारों में क्रैश है। बुधवार को भारतीय बाजार में भारी गिरावट आई। पिछले तीन दिन में भारतीय बाजार से 22 लाख करोड़ के करीब पूंजी साफ हो चुकी है।

Nifty Sensex Share Market Today: होली के दिन पूरा शेयर बाजार लाल रंग में रंगा रहा। बेंचमार्क इंडेक्स सेंसेक्स और निफ्टी दोनों ही लगातार तीसरी दिन गिरावट के साथ बंद हुए। बाजार में जारी व्यापक बिकवाली के चलते तीन कारोबारी सत्र में भारतीय बाजार के निवेशकों को पोर्टफोलियो से 22 लाख करोड़ की पूंजी साफ हो चुकी है।

Market Crash 4 march

शेयर बाजार में भारी गिरावट

बुधवार को बाजार में व्यापक बिकवाली देखने को मिली और इसका असर पूरे ब्रॉड मार्केट पर साफ दिखा। मिडकैप, स्मॉलकैप और माइक्रोकैप इंडेक्स में 2% से ज्यादा की गिरावट रही, जिससे संकेत मिला कि गिरावट सिर्फ लार्जकैप तक सीमित नहीं रही बल्कि व्यापक बाजार में भी दबाव बढ़ा। सेक्टोरल फ्रंट पर सबसे ज्यादा कमजोरी मेटल, पीएसयू बैंक, रियल्टी और ऑयल एंड गैस इंडेक्स में रही, जो 3–4% तक लुढ़क गए। इसके विपरीत आईटी सेक्टर ही इकलौता ऐसा सेक्टर रहा जिसने हल्की बढ़त के साथ बाजार में कुछ मजबूती दिखाई। वहीं इंडिया VIX में 23% की तेज छलांग से साफ है कि बाजार में डर और वोलैटिलिटी अचानक बढ़ गई है।

End of Feed