बिजनेस

Share Market Closing : सेंसेक्स 510, निफ्टी 155 अंक चढ़कर बंद, क्रूड 115 फिर क्यों झूमा बाजार?

Share Market Closing: में मंगलवार को जोरदार उठा-पटक देखने को मिली। सुबह जहां निफ्टी 200 अंक से ज्यादा लुढ़क गया, वहीं दिन के आखिर में 150 अंक से ज्यादा की तेजी के साथ बंद हुआ है। आखिर क्यों झूमा बाजार?

Image

इन वजहों से आई बाजार में तेजी

Share Market Closing Today: मंगलवार 7 अप्रैल को नए वित्त वर्ष में निफ्टी की पहली एक्सपायरी के दिन जोरदार उठा-पटक चली। सुबह निफ्टी करीब 130 अंक के गैप डाउन के साथ खुला। इसके बाद 200 अंक से ज्यादा लुढ़क गया। हालांकि, बाद में बुल्स और बेयर्स के बीच जोरदार खींचतान चली। दिन के आखिर में निफ्टी 23,100 के ऊपर क्लोज हुआ, जो शॉर्ट टर्म में मजबूत ट्रेंड का संकेत है।

सेंसेक्स भी 74,600 के करीब बंद हुआ, जिससे यह साफ है कि बाजार में खरीदारी बरकरार है और गिरावट पर लगातार सपोर्ट मिल रहा है। निफ्टी में 35 शेयर बढ़त में और 15 गिरावट में रहे, जो पॉजिटिव मार्केट ब्रेड्थ को दर्शाता है। साथ ही हाई-लो रेंज भी बताती है कि दिनभर उतार-चढ़ाव के बावजूद बाजार ने ऊपरी स्तरों पर पकड़ बनाए रखी।

इंडेक्स नामLTPबदलावबदलाव %ओपनहाईलोपिछला बंद
निफ्टी 5023,123.65+155.40+0.68%22,838.7023,153.8522,719.3022,968.25
सेंसेक्स74,616.58+509.73+0.69%73,734.3674,686.3273,282.4174,106.85
आज के ट्रेंड को देखें तो IT सेक्टर ने बाजार को सबसे बड़ा पुश दिया, क्योंकि इसमें सबसे ज्यादा तेजी और लगातार खरीदारी देखने को मिली। इसके बाद बैंकिंग और मेटल सेक्टर ने सपोर्ट दिया, जिससे इंडेक्स को मजबूती मिली और बाजार ऊपरी स्तरों पर टिक पाया।

कितनी बढ़ी निवेशकों की पूंजी

एक दिन में भारतीय शेयर बाजार में निवेशकों की पूंजी में 2 लाख करोड़ से ज्यादा का इजाफा हुआ है। सोमवार को बाजार बंद होते समय भारतीय बाजार में लिस्टेड कंपनियों का मार्केट कैप 42,670,800.32 करोड़ रुपये था, जो मंगलवार 7 अप्रैल को बढ़कर 4,29,20,761.94 करोड़ रुपये हो गया। इस तरह एक दिन में निवेशकों की पूंजी में 2,49,961.62 करोड़र रुपये का इजाफा हुआ है। वहीं, लगातार दो दिन की तेजी और चौतरफा खरीदारी से निवेशकों की पूंजी में 7,39,351.25 करोड़ रुपये का इजाफा हुआ है।

ब्रॉड मार्केट: व्यापक खरीदारी का साफ संकेत

ब्रॉड मार्केट में मजबूती बरकरार रही और यह संकेत देता है कि तेजी सिर्फ लार्जकैप तक सीमित नहीं है। निफ्टी 100, 200 और 500 इंडेक्स में 0.5% से ज्यादा की बढ़त दर्ज हुई, जबकि मिडकैप और स्मॉलकैप इंडेक्स भी हरे निशान में रहे। हालांकि स्मॉलकैप में हल्की सुस्ती दिखी, लेकिन ओवरऑल ट्रेंड पॉजिटिव रहा, जो बाजार में व्यापक भागीदारी और निवेशकों के भरोसे की वापसी को दर्शाता है।

इंडेक्स नामLTPबदलावबदलाव %हाईलोपिछला बंद
निफ्टी 10023,730.25+150.80+0.64%23,757.3523,326.0023,579.45
निफ्टी 20012,958.15+71.75+0.56%12,970.4512,738.7512,886.40
निफ्टी 50021,296.45+102.40+0.48%21,313.1020,959.3521,194.05
निफ्टी मिडकैप 10054,600.55+107.90+0.20%54,667.8553,656.4554,492.65
निफ्टी स्मॉलकैप 10015,843.30-9.75-0.06%15,919.1015,697.4515,853.05
निफ्टी मिडस्मॉलकैप 40018,183.05+20.00+0.11%18,209.3517,937.7018,163.05

सेक्टोरल मार्केट: IT और मेटल ने संभाला मोर्चा

सेक्टोरल ट्रेंड में IT और मेटल सेक्टर सबसे मजबूत दिखे, जहां IT इंडेक्स में करीब 2.5% की तेजी और मेटल में 1.5% से ज्यादा उछाल दर्ज हुआ। इसके अलावा रियल्टी और प्राइवेट बैंक में भी मजबूती रही। वहीं PSU बैंक और कुछ डिफेंसिव सेक्टर हल्के दबाव में रहे। कुल मिलाकर बाजार को सबसे बड़ा पुश IT सेक्टर से मिला, जिसने तेजी को लीड किया।

सेक्टर नामLTPबदलावबदलाव %हाईलोपिछला बंद
निफ्टी आईटी31,403.35+766.80+2.50%31,443.0530,372.1030,636.55
निफ्टी मेटल11,762.65+179.15+1.55%11,784.4511,529.4511,583.50
निफ्टी रियल्टी698.60+11.50+1.67%700.00674.45687.10
निफ्टी प्राइवेट बैंक25,321.15+123.35+0.49%25,357.0024,879.6025,197.80
निफ्टी एफएमसीजी46,980.10+380.05+0.82%47,057.8046,020.5046,600.05
निफ्टी ऑटो24,373.30+22.90+0.09%24,430.1023,839.1024,350.40
निफ्टी फार्मा21,868.70+33.35+0.15%22,022.2021,595.4021,835.35
निफ्टी पीएसयू बैंक8,264.80-59.15-0.71%8,280.408,157.908,323.95
निफ्टी ऑयल एंड गैस10,747.30+52.95+0.50%10,766.9510,583.0010,694.35
निफ्टी कंज्यूमर ड्यूरेबल्स34,145.10-65.40-0.19%34,197.3533,749.1034,210.50

VIX: घटती घबराहट, बढ़ता भरोसा

इंडिया VIX में करीब 3% की गिरावट दर्ज हुई और यह 25 के नीचे फिसल गया, जो बाजार में कम होती वोलैटिलिटी और घटते डर का संकेत है। VIX में गिरावट आमतौर पर स्थिर और सकारात्मक बाजार का संकेत देती है, जिससे निवेशकों का भरोसा और मजबूत होता है।

क्रूड 115 फिर क्यों झूमा बाजार?

क्रूड ऑयल 115 डॉलर के करीब रहने के बावजूद बाजार में तेजी इसलिए आई क्योंकि निवेशकों ने इसे “known risk” मानकर नजरअंदाज किया और फोकस घरेलू मजबूती पर रखा। IT और बैंकिंग सेक्टर में मजबूत खरीदारी, गिरावट पर लगातार सपोर्ट, बेहतर मार्केट ब्रेड्थ और घटते VIX ने सेंटिमेंट को पॉजिटिव बनाए रखा। साथ ही यह संकेत भी मिला कि फिलहाल क्रूड की तेजी और नहीं बढ़ रही, जिससे महंगाई को लेकर तत्काल डर कम हुआ और निवेशकों ने आक्रामक खरीदारी की, जिसके चलते बाजार ऊपरी स्तरों पर बंद हुआ।

Yateendra Lawaniya
यतींद्र लवानियाauthor

प्रिंट और डिजिटल मीडिया में बिजनेस एवं इकोनॉमी कैटेगरी में 10 वर्षों से अधिक का अनुभव। पिछले 7 वर्षों से शेयर बाजार, कॉरपोरेट सेक्टर और आर्थिक नीतियों से जुड़ी खबरों पर विशेष पकड़। लेखन में केवल हेडलाइन तक सीमित न रहकर आंकड़ों, नीतिगत फैसलों और कॉरपोरेट दावों के पीछे की वास्तविक तस्वीर को बैलेंस्ड और आसान शब्दों में पाठकों तक पहुंचाने का प्रयास। वर्तमान में Times Now Hindi के लिए बाजार की हर हलचल और आर्थिक घटनाक्रम पर नजर बनाए हुए हैं।

और पढ़ें
End of Article