Share Market Closing: लाल निशान पर बंद हुआ शेयर बाजार, लगातार दूसरे दिन निवेशकों को लगा झटका

Share Market Closing: बुधवार को घरेलू शेयर बाजार में उतार-चढ़ाव से भरा कारोबार देखा गया, जहां सेंसेक्स और निफ्टी दिनभर लाल और हरे निशान के बीच झूलते नजर आए।

Share Market Closing: शेयर बाजार लगातार दूसरे दिन बाजार लाल निशान पर बंद हुआ। 27 मई 2026 को सेंसेक्स (Sensex) करीब 141 अंक टूटकर 75,868.11 के स्तर पर बंद हुआ, जिससे निवेशकों को लगातार दूसरा बड़ा झटका लगा है। मुनाफावसूली और वैश्विक दबाव के चलते बाजार पूरे दिन उतार-चढ़ाव से जूझता नजर आया। बुधवार को घरेलू शेयर बाजार में उतार-चढ़ाव से भरा बेहद अस्थिर कारोबार देखने को मिला, जहां सेंसेक्स और निफ्टी लगातार हरे और लाल निशान के बीच झूलते रहे। दरअसल, अमेरिका की ओर से ईरान पर हुए हमलों के बाद शांति वार्ता को लेकर जो अनिश्चितता पैदा हुई है, उसने निवेशकों को काफी सतर्क कर दिया है। हालांकि, इस वैश्विक दबाव के बावजूद छोटे और मझोले (स्मॉलकैप और मिडकैप) शेयरों में निवेशकों ने जमकर दिलचस्पी दिखाई और वहां अच्छी खरीदारी देखने को मिली।

Market Crash

इन सेक्टर्स में आई मजबूती

बाजार के विभिन्न सेक्टर्स की बात करें तो आज मिला-जुला रुख रहा। एक तरफ जहां रियल एस्टेट, मेटल, मीडिया और कंज्यूमर ड्यूरेबल्स सेक्टर के शेयरों में आई मजबूती ने बाजार को संभालने का काम किया, वहीं दूसरी तरफ आईटी, ऑयल एंड गैस और वित्तीय सेवा (फाइनेंशियल सर्विसेज) कंपनियों के शेयरों पर भारी दबाव देखा गया। इस दौरान निफ्टी रियल्टी इंडेक्स ने सबसे शानदार प्रदर्शन करके दिखाया, जबकि पीएसयू बैंक और सीमेंट सेक्टर्स भी बढ़त बनाने में कामयाब रहे। कुल मिलाकर, बड़े बैंकिंग और टेक शेयरों में कमजोरी जरूर थी, लेकिन इसके बावजूद व्यापक बाजार (ब्रॉडर मार्केट) में निवेशकों का भरोसा मजबूती से कायम रहा।

End of Feed