Share Bazar:ग्लोबल मार्केट से मिलेजुले संकेत, जानें कैसी रह सकती है शेयर बाजार की चाल

  • Authored by: आशीष कुशवाहा
  • Updated May 12, 2023, 09:21 AM IST

Share Bazar News Today, 12 May 2023: ग्लोबल मार्केट से मिलेजुले संकेत नजर आ रहे हैं। एशिया में MIXED कामकाज हो रहा है। SGX NIFTY चौथाई परसेंट नीचे कारोबार कर रहा है।

Share Bazar News Today, 12 May 2023: ग्लोबल मार्केट से मिलेजुले संकेत नजर आ रहे हैं। एशिया में MIXED कामकाज हो रहा है। SGX NIFTY चौथाई परसेंट नीचे कारोबार कर रहा है। उधर अमेरिकी में कल डाओ लगातार चौथे दिन फिसला है। हालांकि US फ्यूचर्स में आज थोड़ी रिकवरी देखने को मिली। दुनियाभर के बाजार में सपाट कारोबार देखने को मिल रहा है। एशियाई बाजारों में निक्केई मामूली तेजी के साथ 29200 के लेवल पर है, जबकि कोस्पी में आधे फीसदी की कमजोरी है। वहीं अमेरिकी वायदा बाजारों में हल्की तेजी है। इससे पहले गुरुवार को घरेलू बाजार में लगातार दूसरे दिन सुस्ती देखने को मिली। सेंसेक्स 35 अंक नीचे 61,904 पर बंद हुआ। वहीं निफ्टी भी 18 अंक नीचे 18,297 पर बंद हुआ था।

Share Bazar Today

शेयर बाजार

एशियाई बाजारों की चाल

एशिया के बाजार में आज मिलाजुला कारोबार दिख रहा है। अप्रैल में अमेरिका का प्रोड्यूसर प्राइस इंडेक्स 0.2% चढ़ा है। हालांकि, बाजार के अनुमान से ये आंकड़ा कम रहा है। आज जापान का निक्केई इंडेक्स 0.51% की बढ़त के साथ कारोबार करते नजर आया। दक्षिण कोरिया का कोस्पी इंडेक्स में 0.56% गिरावट रही। हैंग सैंग इंडेक्स में बढ़त के संकेत मिल रहे हैं। यहां आज पहली तिमाही के जीडीपी ग्रोथ के आंकड़े भी जारी होंगे।

End of Feed