नवंबर में 2 दिन और बंद रहेगा शेयर बाजार, नोट कर लें डेट और वजह

  • Authored by: आशीष कुशवाहा
  • Updated Nov 13, 2023, 09:18 AM IST

Share Bazar News: नवंबर में BSE की वेबसाइट के अनुसार 27 नवंबर को गुरुनानक जयंती पर शेयर बाजार में अवकाश रहेगा। आमतौर पर शेयर बाजार में कारोबार सोमवार से शुक्रवार सुबह 9:15 बजे से अपरान्ह 3:30 तक होता है।

Share Bazar News: शेयर बाजार 14 नवंबर यानी कल मंगलवार को दिवाली बलिप्रतिपदा के मौके पर बंद रहेगा। BSE-NSE पर कोई ट्रेडिंग नहीं होगी। हालांकि आज शेयर बाजार खुला रहेगा। वहीं नवंबर में एक दिन और शेयर बाजार की छुट्टी रहेगी। BSE की वेबसाइट के अनुसार 27 नवंबर को गुरुनानक जयंती पर शेयर बाजार में अवकाश रहेगा।

Share Market Today

शेयर बाजार में अवकाश

आमतौर पर शेयर बाजार में कारोबार सोमवार से शुक्रवार सुबह 9:15 बजे से अपरान्ह 3:30 तक होता है, लेकिन रविवार को एक घंटे के लिए शेयर बाजार खुला। यह हर साल दिवाली के दिन खुलता है, भले ही उस रविवार या शनिवार पड़े। इस खास सत्र को मुहूर्त ट्रेडिंग कहते हैं। माना जाता है कि 'मुहूर्त' या शुभ समय में कारोबार हितधारकों के लिए समृद्धि लाता है।

End of Feed