बिजनेस

इस सेठ ने तोड़ा था औरंगजेब का गुरूर,मस्जिद की जगह मंदिर बनाने का मिला फरमान

  • Authored by: प्रशांत श्रीवास्तव
  • Updated Jun 14, 2023, 06:04 PM IST

Nagar Seth Shantidas Jhaveri And Aurangzeb:शांतिदास झावेरी अहमदाबाद के प्रमुख ज्वैलर थे। और वह मुगल बादशाहों और उनके परिवार के लोगों को भी हीरे-जवाहरात और दूसरे आभूषण की सप्लाई करते थे। झावेरी का रुतबा ऐसा था कि उन्हें नगर सेठ कहा जाता था। यही नहीं शाहजहां ने उन्हें एक समय गुजरात का कार्यकारी गवर्नर बना दिया ।

Image

गुजरात के जौहरी थे शांतिदास झावेरी

Photo : BCCL

Nagra Seth Shantidas Jhaveri And Aurangzeb:भारतीय इतिहास में मुगल बादशाह औरंगजेब की पहचान एक क्रूर और हिंदू विरोधी शासक के रुप में रही है। औरंगजेब ने अपने शासनकाल में तो मंदिर तुड़वाए ही, उसने शाहजहां के दौर में शहजादे के रुप में भी मंदिरों को तुड़वाया । लेकिन एक शख्स ऐसा था जिसके आगे औरंगजेब की भी नहीं चली थी। और उसने जब गुजरात में मंदिर तोड़ा तो न केवल उसे दोबारा मंदिर निर्माण का फरमान मिला बल्कि उसे अपने शाहजहां से खरी-खोटी भी सुननी पड़ी थी। हम बात कर रहे हैं नगर सेठ के नाम से मशहूर शांतिदास झावेरी की, जो कि शाहजहां के शासनकाल में बहुत पॉवरफुल शख्स थे। और उन्होंने अहमदाबाद में चिंतामणि पार्श्वनाथ मंदिर का निर्माण कराया था। लेकिन जब औरंगजेब गुजरात गर्वनर बना तो उसने हिमाकत की और जैन मंदिर को तुड़वा दिया। उसके बाद शांतिदास ने जो किया वह इतिहास में दर्ज है..

रुतबा ऐसा कि बन गए गवर्नर

शांतिदास झावेरी अहमदाबाद के प्रमुख ज्वैलर थे। और वह मुगल बादशाहों और उनके परिवार के लोगों को भी हीरे-जवाहरात और दूसरे आभूषण की सप्लाई करते थे। झावेरी का रुतबा ऐसा था कि उन्हें नगर सेठ कहा जाता था। यही नहीं शाहजहां ने उन्हें एक समय गुजरात का कार्यकारी गवर्नर बना दिया । जो कि मुगल इतिहास की चौंकाने वाली घटना थी। क्योंकि इसके पहले कभी भी गैर सैनिक या मुगल परिवार के अलावा किसी शख्स को इतनी बड़ी जिम्मेदारी नहीं मिली थी। शांतिदास झावेरी जैन धर्म को मानने वाले थे। और उन्होंने अपने बड़े भाई वर्धमान के साथ मिलकर चिंतामणि पार्श्वनाथ मंदिर (1621-1640) का निर्माण कराया।

औरंगजेब ने तोड़ दिया मंदिर

ऐतिहासिक स्रोतों के अनुसार जब शांतिदास की जगह शाहजहां ने औरंगजेब को 1645 ईसवी में गुजरात का गवर्नर बनाया, तो उसने चिंतामणि पार्श्वनाथ मंदिर को तोड़ दिया। और उस जगह पर कुव्वत-उल-मस्जिद का निर्माण करा दिया। औरंगजेब के इस कृत्य से गुजरात के लोगों में रोष भर गया था और शांतिदास ने इसकी शिकायत सीधे शाहजहां से कर दी। दस्तावेजों से पता चलता है कि शाहजहां इस बात से बहुत नाराज हुआ था। उसने फरमान जारी कर मंदिर को फिर से बनाने को कहा।

फिर से मंदिर बनाने का मिला फरमान

इसके बाद भले ही शाहजहां के फरमान के बाद मंदिर को दोबारा बनाने की बात हुई। लेकिन न तो उसका मस्जिद के रुप में इस्तेमाल हुआ और न ही उसमें दोबारा जैन पूजा के लिए तैयार हुए। ऐसे में ऐतिहासिक दस्तावेजों से पता चलता है कि शांतिदास ने पास में ही दूसरा मंदिर बनवा दिया। और पुरानी इमारत खंडहर बन गई। लेकिन इस फरमान से यह हुआ कि शातिंदास का रुतबे और सम्मान में और इजाफा हो गया।

प्रशांत श्रीवास्तव
प्रशांत श्रीवास्तवauthor

करीब 17 साल से पत्रकारिता जगत से जुड़ा हुआ हूं। और इस दौरान मीडिया की सभी विधाओं यानी टेलीविजन, प्रिंट, मैगजीन, डिजिटल और बिजनेस पत्रकारिता में काम करने का मौका मिला। इस समय Timesnowhindi.com में टीम लीड के रुप में बिजनेस, ऑटो, यूटीलिटी, टेक सेक्शन में अपना योगदान दे रहा हूं। करियर का पहला ब्रेक हैदराबाद स्थित मीडिया संस्थान ईटीवी से टेलीविजन के जरिए हुआ। यहां पर टेलीविजन पत्रकारिता की बारीकियों को समझने का मौका मिला। और उसके बाद अगला पड़ाव दिल्ली स्थित दैनिक भास्कर समूह का बिजनेस भास्कर रहा। यहां से बिजनेस पत्रकारिता में कदम रखा। और यह सफर वित्त मंत्रालय की रिपोर्टिंग से लेकर बैंकिंग, इंश्योरेंस, ऑटो, एफएमसीजी, एमएमएमई, टेलीकॉम सेक्टर की ग्राउंड रिपोर्ट से लेकर कॉरपोरेट जगत की खबरें और इकोनॉमी से जुड़ी खबरों से गुजरते हुए अमर उजाला, मनी भास्कर वेबसाइट से होकर आउटलुक मैगजीन पहुंचा। यहां पर पॉलिटिकल खबरों को करने का मौका मिला। आउटलुक में रहते हुए भाजपा और कांग्रेस पार्टी को भी कवर किया। इस दौरान दिल्ली दंगों पर ग्राउंड रिपोर्ट से लेकर सीएए आंदोलन, किसान आंदोलन और कृषि जगत, वाइल्ड लाइफ से जुड़ी ग्राउंड रिपोर्ट भी करने का मौका मिला। करियर के इस सफर में 2014 लोक सभा चुनाव, 2019 लोक सभा चुनाव, इसके अलावा उत्तर प्रदेश विधान सभा चुनाव, राजस्थान विधान सभा, मध्य प्रदेश विधान सभा चुनाव की ग्राउंड रिपोर्ट भी की। पिछले 16 साल से केंद्रीय बजट की बारीकियों को समझकर उसे आम भाषा में लोगों तक पहुंचाने का भी प्रयास किया है। 17 साल के करियर में करीब 10 साल डिजिटल मीडिया का अनुभव रहा है। पिछले 3 साल से टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल में अपनी सेवाएं दे रहा हूं। पत्रकारिता का ककहरा माखन लाल चतुर्वेदी पत्रकारिता विश्वविद्यालय भोपाल से सीखा है।

और पढ़ें
End of Article