बिजनेस

Shaktisat mission:शक्तिसैट मिशन 108 देशों की 12 हजार लड़कियों को ट्रेनिंग देगा

Shaktisat mission:शक्तिसेट मिशन की अगुवाई कर रही श्रीमति केसन ने पीटीआई-भाषा से कहा, “इस मिशन में हाई स्कूल की छात्राओं (14-18 वर्ष की आयु) के लिए 120 घंटे का ऑनलाइन प्रशिक्षण शामिल है, जिसमें उन्हें अंतरिक्ष प्रौद्योगिकी, पेलोड विकास और अंतरिक्ष यान प्रणालियों के विभिन्न पहलुओं के बारे में सिखाया जाएगा

Image

इस कार्यक्रम में दुनिया भर से कई महिला नेताओं और गणमान्य व्यक्तियों ने भाग लिया, जिनमें विभिन्न देशों का प्रतिनिधित्व करने वाली 50 प्रभावशाली महिलाएं शामिल थीं।

Photo : BCCL

Shaktisat mission: अंतरिक्ष क्षेत्र से जुड़े स्टार्टअप स्पेस किड्ज इंडिया ने अंतरिक्ष प्रौद्योगिकी पर 108 देशों की लगभग 12,000 लड़कियों को प्रशिक्षित करने के लिए एक वैश्विक मिशन ‘शक्तिसैट’ शुरू किया है। इसका लक्ष्य सरकारी अंतरिक्ष एजेंसी इसरो के चंद्रयान-4 मिशन के तहत एक उपग्रह का प्रक्षेपण करना है, जिससे अंतरिक्ष अन्वेषण में अंतरराष्ट्रीय सहयोग को बढ़ावा मिलेगा।

छात्राओं के लिए 120 घंटे का ऑनलाइन प्रशिक्षण

कंपनी के एक बयान के अनुसार, राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू नवंबर, 2024 में शक्तिसैट के आधिकारिक पोस्टर का अनावरण करेंगी। शक्तिसेट मिशन की अगुवाई कर रही श्रीमति केसन ने पीटीआई-भाषा से कहा, “इस मिशन में हाई स्कूल की छात्राओं (14-18 वर्ष की आयु) के लिए 120 घंटे का ऑनलाइन प्रशिक्षण शामिल है, जिसमें उन्हें अंतरिक्ष प्रौद्योगिकी, पेलोड विकास और अंतरिक्ष यान प्रणालियों के विभिन्न पहलुओं के बारे में सिखाया जाएगा।”

ये देश लेंगे हिस्सा

भाग लेने वाले देशों में ब्रिटेन, संयुक्त अरब अमीरात (यूएई), ब्राजील, केन्या, ऑस्ट्रेलिया, फ्रांस, ग्रीस, श्रीलंका और अफगानिस्तान आदि शामिल हैं। बयान में कहा गया है कि मिशन का लक्ष्य प्रत्येक भाग लेने वाले देश से 108 छात्रों को शामिल कर प्रतिभा को निखारना, अंतरराष्ट्रीय सहयोग को बढ़ावा देना और अंतरिक्ष विज्ञान की विशाल संभावनाओं में रुचि जगाना है। इससे ऐसा प्रभाव पैदा होगा जो दुनिया भर में लाखों युवा लड़कियों को प्रेरित करेगा।

केसन ने कहा, “मुझे इस विचार को लेकर बेहद खुशी है, और मुझे पूरा विश्वास है कि इस पहल से न केवल हमारे देश को बल्कि पूरी दुनिया को लाभ मिलने की संभावना है। हमारा लक्ष्य युवा महिलाओं को प्रेरित और सशक्त बनाना है, उन्हें ऐसे अवसर प्रदान करना है जो जीवन को बदलने की शक्ति रखते हैं और अंतरिक्ष अन्वेषण के विस्मयकारी क्षेत्र के माध्यम से हमें वैश्विक स्तर पर एकजुट करते हैं।”

भाषा इनपुट के साथ

Ashish Kushwaha
आशीष कुशवाहाauthor

<p>आशीष कुमार कुशवाहा Timesnowhindi.com में बतौर सीनियर कॉपी एडिटर काम कर रहे हैं। वह 2023 से Timesnowhindi.com के साथ जुड़े हैं। वह यहां शेयर बाजार, स्टॉक्स, IPO, पर्सनल फाइनेंस, बिजनेस न्यूज, कंपनी डेवलपमेंट, सक्सेस स्टोरी, यूटिलिटी, ऑटोमोबाइल, टेक्नोलॉजी और गैजेट से जुड़ी स्टोरी पर काम करते हैं। उनके पास पिछले 3 साल के भारतीय बजट को भी कवर करने का एक्सपीरियंस है। उनके पास ऑटो एक्सपो 2023 को कवर करने का अनुभव है। इसके अलावा ग्राउंड की स्टोरी और रिसर्च बेस्ड स्टोरी करने में विशेष रुचि रखते हैं। उनके पास डिजिटल मीडिया में कुल 3 साल से ज्यादा का एक्सपीरियंस है। इससे पहले इन्होंने वन इंडिया, दैनिक भास्कर डिजिटल में काम किया है। इन्होंने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय, भोपाल से मीडिया में पोस्ट ग्रेजुएशन की पढ़ाई की है। वहीं ग्रेजुएशन की पढ़ाई रानी दुर्गावती विश्वविद्यालय जबलपुर से मास कम्यूनिकेशन में की है। उन्हें शुरू से ही डिबेट करने, सामाजिक मुद्दों पर बात करने और शेयर बाजार में रुचि थी। उन्हें बचपन से ही अखबार के संपादकीय पेज और न्यूज पढ़ने का सौख था। स्कूल के समय उन्होंने कई क्विज कंपटीशन में भी हिस्सा लिया और प्राइज जीते हैं।</p>

और पढ़ें
End of Article