बिजनेस

Shakti Pumps Bonus Shares: 1 शेयर पर 5 FREE शेयर देगी शक्ति पंप्स, नोट करें रिकॉर्ड डेट

Shakti Pumps Bonus Shares: शक्ति पंप्स ने कंपनी के बोनस इक्विटी शेयरों के लिए एलिजिबल इक्विटी शेयरहोल्डर्स के नाम तय करने के उद्देश्य से रिकॉर्ड डेट के रूप में सोमवार, 25 नवंबर, 2024 को तय किया है।

Image

1 शेयर पर 5 FREE शेयर देगी शक्ति पंप्स

Photo : Times Now Digital
KEY HIGHLIGHTS
  • 5 फ्री शेयर देगी शक्ति पंप्स
  • हर शेयर पर मिलेंगे बोनस शेयर
  • 25 नवंबर है रिकॉर्ड डेट

Shakti Pumps Bonus Shares: शक्ति पंप्स (इंडिया) लिमिटेड के बोर्ड ऑफ डायरेक्टर्स ने 5:1 के रेशियो में बोनस शेयर जारी करने की सिफारिश की है, जिसका मतलब है कि शेयरधारकों को हर 1 मौजूदा फुली पेड-अप इक्विटी शेयर के लिए 10 रुपये वाले 5 नए फुली पेड-अप इक्विटी शेयर मिलेंगे। 7 अक्टूबर 2024 को अपनी बैठक में, बोर्ड ने कंपनी की अथॉराइज्ड शेयर कैपिटल को 40 करोड़ रुपये से बढ़ाकर 190 करोड़ रुपये करने को भी मंजूरी दी। इसके लिए शेयरधारकों की मंजूरी ली जाएगी।

ये भी पढ़ें -

बोनस इश्यू के लिए रिकॉर्ड डेट (Shakti Pumps Bonus Shares Record Date)

शक्ति पंप्स ने कंपनी के बोनस इक्विटी शेयरों के लिए एलिजिबल इक्विटी शेयरहोल्डर्स के नाम तय करने के उद्देश्य से रिकॉर्ड डेट के रूप में सोमवार, 25 नवंबर, 2024 को तय किया है।

रिकॉर्ड डेट वह तारीख होती है जब कंपनी अपने बोनस इश्यू के लिए एलिजिबल शेयरहोल्डर्स की पहचान करने के लिए अपने रिकॉर्ड को चेक करती है। एक्स-डेट वह डेट होती है जिस तक आपको कंपनी के शेयर खरीदने चाहिए यदि आप रिकॉर्ड डेट तक रजिस्टर्ड शेयरधारक बनना चाहते हैं।

Shakti Pumps Share Price

गुरुवार 14 नवंबर को शक्ति पंप्स का शेयर BSE पर 111.55 रु या 2.54 फीसदी की मजबूती के साथ 4500 रु पर बंद हुआ। इसका पिछले 52 हफ्तों का टॉप लेवल 5151 रु है, जबकि इसी दौरान ये 929.15 रु तक नीचे फिसला है। मौजूदा 4500 रु के भाव पर कंपनी की मार्केट कैपिटल 8,981.23 करोड़ रु है।

डिस्क्लेमर : यहां मुख्य तौर पर एक बोनस शेयर इश्यू की जानकारी दी गयी है, निवेश की सलाह नहीं। इक्विटी मार्केट में जोखिम होता है, इसलिए निवेश अपने जोखिम पर करें। निवेश करने से पहले एक्सपर्ट की राय जरूर लें।

Kashid Hussain
काशिद हुसैन author

<p>काशिद हुसैन अप्रैल 2023 से Timesnowhindi.Com (टाइम्स नाउ नवभारत) के साथ काम कर रहे हैं। यहां पर वे सीनियर कॉरेस्पोंडेंट हैं। टाइम्स नाउ नवभारत की बिजनेस टीम में वह शेयर मार्केट, म्यूचुअल फंड और आर्थिक जगत से जुड़ी सभी तरह की स्टोरी और वेब स्टोरी करते हैं। रिसर्च आधारित स्टोरी के लिए नए एंगल तलाश करना और रीडर्स की रुचि के अनुसार कॉपी लिखने पर फोकस रहता है। शेयर बाजार में खास रुचि है और इससे जुड़ी रियल टाइम खबरें कम समय में लगाने में विशेषज्ञता है। मीडिया में काम करने का 8 वर्षों का अनुभव है, जिसमें गुडरिटर्न्स और शेयर मंथन वेबसाइटों के अलावा निवेश मंथन पत्रिका में भी काम किया है। दिल्ली यूनिवर्सिटी से हिंदी पत्रकारिता में ग्रेजुएशन के बाद आईआईएमसी, नई दिल्ली से रेडियो एंव टेलीविजन में पोस्ट ग्रेजुएशन की है। ग्रेजुएशन के दौरान सहारा समय और सिटी न्यूज में इंटर्नशिप के साथ-साथ अखबार और वेबसाइट के लिए लिखना शुरू कर दिया था। काशिद को किताबें पढ़ना, फिल्में देखना और क्रिकेट में रुचि है। बिजनेस के अलावा खेल जगत और इंटरनेशनल खबरों में भी रुचि है।<br></p>

और पढ़ें
End of Article