बिजनेस

Solar Rooftop: सर्वोटेक और CIMSME मिलकर 2026 तक लगाएंगे 1 लाख सोलर रूफटॉप सिस्टम

सर्वोटेक रिन्यूएबल पावर सिस्टम और CIMSME ने मिलकर पीएम सूर्य घर मुफ्त बिजली योजना के तहत 2026 तक 1 लाख घरों में सोलर रूफटॉप सिस्टम लगाने का लक्ष्य रखा है। इस पहल को आसान बनाने के लिए एक विशेष मोबाइल ऐप भी लॉन्च किया गया है, जिससे घरों में सोलर सिस्टम इंस्टॉलेशन और सब्सिडी आवेदन की प्रक्रिया सरल होगी।

Image

सर्वोटेक और CIMSME की बड़ी पहल: 2026 तक 1 लाख सोलर रूफटॉप सिस्टम होंगे स्थापित।

Photo : टाइम्स नाउ डिजिटल
KEY HIGHLIGHTS
  • 1 लाख घरों में सोलर पैनल – 2026 तक लक्ष्य पूरा करने की योजना।
  • स्पेशल मोबाइल ऐप लॉन्च – इंस्टॉलेशन, सब्सिडी और मॉनिटरिंग होगी आसान।
  • 30,000 लोगों की टीम होगी शामिल – पूरे देश में सोलर सिस्टम लगाने के लिए विशेषज्ञ टीम काम करेगी।

Servotech Renewable Power: सोलर ऊर्जा को बढ़ावा देने के लिए सर्वोटेक रिन्यूएबल पावर सिस्टम ने चैंबर ऑफ इंडियन माइक्रो, स्मॉल एंड मीडियम एंटरप्राइजेज (CIMSME) के साथ साझेदारी की है। इस पहल के तहत पीएम सूर्य घर मुफ्त बिजली योजना के अंतर्गत 2026 तक 1 लाख घरों में सोलर रूफटॉप सिस्टम लगाए जाएंगे। इस पहल के तहत एक यूज़र-फ्रेंडली मोबाइल ऐप भी लॉन्च किया गया है, जिसे CIMSME और सर्वोटेक ने मिलकर विकसित किया है। यह ऐप उपभोक्ताओं के लिए सोलर सिस्टम अपनाने की पूरी प्रक्रिया को सरल बनाएगा, जिसमें छत का निरीक्षण, दस्तावेज़ीकरण, इंस्टॉलेशन, सिस्टम मॉनिटरिंग और सरकारी सब्सिडी आवेदन की सुविधा दी जाएगी।

देशभर में 30,000 लोगों की टीम करेगी काम

इस योजना के प्रभावी क्रियान्वयन के लिए CIMSME देशभर में 30,000 से अधिक लोगों की टीम बनाएगा। ये लोग अलग-अलग पिन कोड स्तर पर कार्य करेंगे और उपभोक्ताओं को बिक्री, ऑन-ग्राउंड सपोर्ट और इंस्टॉलेशन में सहायता प्रदान करेंगे।

सर्वोटेक का सोलर समाधान और रखरखाव सेवाएं

सर्वोटेक, जो कि पहले से ही देशभर में 62 डिस्कॉम (बिजली वितरण कंपनियों) के साथ पंजीकृत है, 2kW से 10kW तक के सोलर फोटोवोल्टिक जनरेशन सिस्टम (SPGS) की स्थापना करेगा। इसके साथ ही, सर्वोटेक सोलर सिस्टम की रखरखाव सेवाएं भी प्रदान करेगा ताकि उपभोक्ताओं को उच्च प्रदर्शन और कुशल ऊर्जा उत्पादन मिल सके।

सोलर ऊर्जा को सुलभ बनाने की दिशा में बड़ा कदम

सर्वोटेक के संस्थापक और प्रबंध निदेशक रमण भाटिया ने कहा, "यह साझेदारी और हमारे मोबाइल ऐप का लॉन्च भारत में सोलर ऊर्जा को आम लोगों तक पहुंचाने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम है।" सरकार की पीएम सूर्य घर मुफ्त बिजली योजना के तहत इस पहल से लाखों लोगों को मुफ्त बिजली का लाभ मिलेगा और देश में हरित ऊर्जा के उपयोग को बढ़ावा मिलेगा।

Ashish Kushwaha
आशीष कुशवाहाauthor

<p>आशीष कुमार कुशवाहा Timesnowhindi.com में बतौर सीनियर कॉपी एडिटर काम कर रहे हैं। वह 2023 से Timesnowhindi.com के साथ जुड़े हैं। वह यहां शेयर बाजार, स्टॉक्स, IPO, पर्सनल फाइनेंस, बिजनेस न्यूज, कंपनी डेवलपमेंट, सक्सेस स्टोरी, यूटिलिटी, ऑटोमोबाइल, टेक्नोलॉजी और गैजेट से जुड़ी स्टोरी पर काम करते हैं। उनके पास पिछले 3 साल के भारतीय बजट को भी कवर करने का एक्सपीरियंस है। उनके पास ऑटो एक्सपो 2023 को कवर करने का अनुभव है। इसके अलावा ग्राउंड की स्टोरी और रिसर्च बेस्ड स्टोरी करने में विशेष रुचि रखते हैं। उनके पास डिजिटल मीडिया में कुल 3 साल से ज्यादा का एक्सपीरियंस है। इससे पहले इन्होंने वन इंडिया, दैनिक भास्कर डिजिटल में काम किया है। इन्होंने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय, भोपाल से मीडिया में पोस्ट ग्रेजुएशन की पढ़ाई की है। वहीं ग्रेजुएशन की पढ़ाई रानी दुर्गावती विश्वविद्यालय जबलपुर से मास कम्यूनिकेशन में की है। उन्हें शुरू से ही डिबेट करने, सामाजिक मुद्दों पर बात करने और शेयर बाजार में रुचि थी। उन्हें बचपन से ही अखबार के संपादकीय पेज और न्यूज पढ़ने का सौख था। स्कूल के समय उन्होंने कई क्विज कंपटीशन में भी हिस्सा लिया और प्राइज जीते हैं।</p>

और पढ़ें
End of Article